फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man's body was found hanging from a noose.

Lalitpur News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Tue, 23 Dec 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging from a noose.
- पत्नी, बच्चों सहित गई थी मायके नसबंदी का ऑपरेशन करवाने, अकेला था घर पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छत के कुंदे से रस्सी के फंदे से सोमवार की सुबह ग्राम देवरान निवासी धर्मेंद्र साहू (38) का शव लटकता हुआ मिला। परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है।

थाना बार अंतर्गत ग्राम देवरान निवासी धर्मेंद्र साहू (38) अपने माता-पिता से अलग मकान में निवास करता था। मवेशी भी उसी मकान में बंधे रहते हैं। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ नसबंदी का ऑपरेशन कराने मायके गई हुई थी। धर्मेंद्र घर में अकेला रह रहा था। सोमवार की सुबह परिजन जब घर में गए और कमरे में पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। यहां कमरे की छत के कुंदे से रस्सी के फंदे पर शव लटक रहा था। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के एक पुत्र और एक पुत्री है। वह दो भाइयों में बड़ा था। बताया जा रहा है कि इस साल उसने गेहूं की खरीद की थी, जिसमें उसे नुकसान हुआ था। हालांकि परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। यह भी बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र इससे पूर्व भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed