फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man's body was found hanging at his in-laws' house.

Lalitpur News: युवक का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला

Wed, 14 Oct 2026 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found hanging at his in-laws' house.
प्रताप सहरिया
ललितपुर। थाना जखौरा के ग्राम पिपरा रायपुर में पत्नी मायके से लेने आए ग्राम डोंगराकलां निवासी युवक का शव ससुराल में ही घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने मृतक के ससुरालियों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना नाराहट के ग्राम डोंगराकलां निवासी राम स्वरूप सहरिया ने बताया कि उसका छोटा भाई प्रताप (38) पुत्र अजुद्दी सहरिया की पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थी। उसके भाई ने कई बार पत्नी को वापस आने को कहा, लेकिन वह आ नहीं रही थी। बीते 11 अक्तूबर को उसका भाई पत्नी कल्लो को मायके से लिवाने के लिए अपनी ससुराल थाना जखौरा के ग्राम पिपरा-रायपुर गया था। इसके बाद 12 अक्तूबर को सुबह आठ बजे भाई ने उसे फोन करके बस के भाड़े के लिए दो सौ रुपये भी फोन पर भेजने के लिए कहा। फिर उसका फोन नहीं लगा। रात को लगभग आठ बजे जखौरा पुलिस ने उसे फोन करके बताया कि उसके भाई प्रताप की मौत हो गई है और उसका शव पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। इस पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की पत्नी मायके से आना नहीं चाहती थी और भाई का ससुरालियों से विवाद हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या की गई है। मृतक के भाई ने बताया कि ग्राम पिपरा के ग्रामीणों से जानकारी लगी हे कि उसके भाई प्रताप का शव उसकी ससुराल के घर से दो सौ मीटर दूर एक खेत में पेड़ पर साड़ी की रस्सी के फंदे से लटका मिला है। जखौरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालांकि पोस्टमार्टम में उसकी मौत फंदे पर लटकने से होना पाई गई है। मृतक का एक बेटा है और वह दो भाई व पांच बहनों में सबसे छोटा था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed