फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man hanged himself in the sorrow of his wife

पत्नी के गम में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself in the sorrow of his wife
ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत क्षेत्र में एक युवक ने शराब पीने के बाद पंखे के कुंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। युवक पत्नी की मौत के बाद से उसके गम में दुखी रहता था।
विज्ञापन

चौकी राजघाट के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी शोभाराम (40) पुत्र कालूराम प्रजापति सोमवार को अपने घर पर कमरे में था। मां घर में खाना बना रही थी। खाना बनाने के बाद जब मां शोभाराम को खाना खाने के लिए बुलाने गई। जहां पर शोभाराम को रस्सी के सहारे कमरे में पंखे के कुंदे से फांसी पर लटका देखा तो वह चिल्लाने लगीं। आवाज सुनकर आसपास के लोग आए गए, जिन्होंने उसके पिता कालूराम को सूचना दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई दयाराम प्रजापित ने बताया कि भाई शोभाराम झांसी में डंपर चलाता था। जहां से आठ दिन पहले आया था। शराब पीने के बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली है। फांसी लगाने का कारण पता नहीं चल सका है। वह तीन भाइयों में बीच का था। पत्नी की मौत के बाद कभी-कभी शराब पीने लगा था। पत्नी की मौत के बाद वह कई बार आत्महत्या करने का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की वर्ष 2006 में हो चुकी मौत
मृृतक के बड़े भाई ने बताया कि शोभाराम का एक पुत्र हैं, जो 18 वर्ष का है। पुत्र अपने दादा के साथ खेती में हाथ बटाता है। मृतक की पत्नी की वर्ष 2005 में तबीयत खराब हो गई थी। जांच में टाइफाइड बताया था, जिसके बाद क्षय रोग हो गया था। उसका उपचार कराया, लेकिन वर्ष 2006 में उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद से भाई परेशान रहता था और शराब का आदी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed