फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man hanged himself after cutting the vein of his hand

Lalitpur News: युवक ने हाथ की नस काटने के बाद फांसी लगाकर दी जान

Sun, 16 Apr 2023 12:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The young man hanged himself after cutting the vein of his hand
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डोंड़ाघाट तालाबपुरा में एक युवक ने घर में ही अपने कमरे में अपने हाथ की नस काटने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवारजन बागेश्वर धाम से लौटे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला डोंड़ाघाट तालाबपुरा निवासी शिवम साहू (23) पुत्र मूलचंद साहू के परिवारजन शनिवार को बागेश्वर धाम गए हुए थे। शिवम घर में अकेला था। परिजन शनिवार देर शाम को बागेश्वरधाम से वापस लौटे, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों की मदद से किसी प्रकार दरवाजा तोड़ा गया और जब परिजन अंदर गए तो शिवम का शव कमरे में रस्सी के सहारे पंखा पर लटक रहा था।
विज्ञापन

जबकि पास में ही खून पड़ा हुआ था, जो उसकी नस काटने के चलते बह रहा था। यह देख परिजनों में कोहराम मच गया। संभावना जताई जा रही है कि पहले युवक ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया, इसके बाद फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बताया गया कि उसने चार साल पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था, तब परिवारवालों ने देख लिया तो उसे बचा लिया था। फिलहाल परिवारजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed