{"_id":"697a5e0e2f8a2ac08d059195","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150691-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन
- भाई ने आत्महत्या का कारण बताया अज्ञात
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर के ग्राम मोगान निवासी नंदकिशोर (29) ने मंगलवार की रात को घर में बने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के चचेरे भाई अनेक सिंह ने बताया कि उसका भाई नंदकिशोर पुत्र गोविंददास मंगलवार को घर पर अकेला था। उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व मायके गई थी। पिता खेत पर काम करने और मां गांव में दूसरे अन्य परिवार के घर गई थी। इस बीच जब परिजन घर लौटकर आए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे तो देखा कि कच्चे कमरे में म्यारी से रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटक रहा था। सूचना पर गांव के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। वह अहमदाबाद में मजदूरी का काम करता था, लेकिन तीन माह पहले उसकी दादी का निधन होने के बाद वह घर आया था और तब से यही पर रह रहा था। परिजनों ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।