फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The work of expansion of platform number is going on very slowly, the building is lying incomplete for months.

Lalitpur News: प्लेटफार्म नंबर के विस्तार का कार्य चल रहा काफी धीमा, महीनों से अधूरी पड़ी है इमारत

Mon, 16 Oct 2023 10:52 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
The work of expansion of platform number is going on very slowly, the building is lying incomplete for months.
अमृत येाजना के विकास कार्यों के अधूरे होने के कारण यात्रियों को हो रही असुविधा
विज्ञापन

फोटो- 46
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद रेलवे स्टेशन का विस्तार अमृत योजना के तहत जो कार्य होना थे, वह कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। स्टेशन मास्टर व कंट्रोल रूम को स्थापित होने के लिए जो नई इमारत तैयार होनी थी, उसका कार्य करीब छह माह से बंद चल रहा है। साथ ही प्लेटफार्म नंबर एक विस्तार होकर टीन सैट का कार्य होना था वह भी बंद हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में धूप व बरसात का सामना करना पड़ता है।
रेलवे स्टेशन पर अमृत योजना के तहत विस्तार के कई कार्य होना प्रस्तावित हैं, इन सभी कार्यों को इस वर्ष के अंतिम माह दिसंबर तक पूर्ण कराना था। इन कार्यों में प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार व स्टेशन की नई इमारत का कार्य भी शामिल है। इस इमारत को मार्च तक पूर्ण होना था, लेकिन अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, न ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर टीन सैट का कार्य प्रारंभ हुआ है। इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में तो अभी तक कार्य ही प्रारंभ नहीं किए गए हैं। साथ ही जो भी विकास कार्य प्रारंभ किए गए थे, वह कार्य भी अधूरे में बंद पड़े हुए हैं, जिससे यात्रियों को तो असुविधा तो हो रही रही है, साथ ही प्लेटफार्म की सुंदरता भी खराब हो रही है। हालांकि रेलवे प्रशासन दावा कर रहा है कि प्लेटफार्म नंबर एक विस्तार व कार्यालय के निर्माणाधीन इमारत का कार्य दिसंबर माह तक पूर्ण हो जाएगा। लेकिन वर्तमान प्रगति को देखते हुए आगामी ढाई महीन में यह कार्य पूर्ण होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

---------------
ललितपुर स्टेशन पर जो विकास कार्य हैं, आगामी दिसंबर माह के अंत उनमें से अधिकांश को पूर्ण कर लिया जाए्गा। कुछ कार्य बरसात के कारण बंद चल रहे थे। अब उन्हें गति प्रदान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वरिष्ठ रेल प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed