फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The woman accused the farm owner of rape

Lalitpur News: महिला ने खेत मालिक पर लगाया दुष्कर्म आरोप

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
The woman accused the farm owner of rape
महरौनी। बानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने खेत मालिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने थाना पुलिस से लेकर अधिकारियों तक प्रार्थनापत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव एवं सजातीय व्यक्ति का खेत उसके पति ने बटाई पर लिया था। इस वजह से वह फसल की रखवाली के लिए खेत पर रहती थी। बताया कि 20 जून की रात करीब 11 बजे खेत मालिक खेत देखने आए। इस दौरान खेत के पास मवेशी होने की बात कहकर पति को मवेशी को गांव तक खदेडने को कह। आरोप है कि खेत मालिक ने मुझे अकेला पाकर जोर जबजस्ती करते हुए दुष्कर्म किया और मौके से यह कहकर भाग गया कि अगर तूने किसी से कहा तो पूरे गांव में तुझे बदनाम कर दूंगा व अपना खेत बटाई से छुड़ा लूंगा। थाना पुलिस के कार्रवाई न करने पर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि पीड़िता ने प्रार्थनापत्र दिया है उसकी जांच कराई जा रही। आरोप की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed