फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The whole of India should go behind this tricolor today...

Lalitpur News: इस तिरंगे के पीछे आज सारा हिंदुस्तान चले...

Wed, 26 Jul 2023 01:09 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 26 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
The whole of India should go behind this tricolor today...
ललितपुर। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद एवं लोकमान्य तिलक जन्म उत्सव के अवसर पर कौमी एकता की प्रतीक साहित्यिक संस्था हिंदी उर्दू अदबी साहित्य संस्था ने कवि सम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में कवियों शायरों देशभक्ति पर पूर्ण रचनाओं से एवं हास्य व्यंग श्रृंगार की रचनाएं को दिल जीत लिया।
विज्ञापन

कवि रामकिशन कुशवाहा एडवोकेट ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा सर पर कफन बांध कर देश के वीर जवान चले, तिलक लगाकर देश की मिट्टी को देने अपनी जान चले, शहीद हो जाऊं, सरहद पर तो गम मत करना, भारत माता इस तिरंगे के पीछे आज सारा हिंदुस्तान चले। डा. खेमचंद्र वर्मा ने वतन परस्ती पर रचना पेश करते हुए कहा बलिदानों की यह धरती है जिसे हम भारत कहते हैं संविधान से चलती है जिसे हम बात कहते हैं। राधे श्याम लाल ताम्रकार ने गजल पेश करते हुये कहा दुनिया है कर्म भूमि फरमाया बुजुर्गों ने इस बात को हमें समझाया बुजुर्गों ने।
विज्ञापन

सुमनलता चांदनी शर्मा ने कहा देश में जन्म लिया है उस मिर्ची के आभारी हैं हमें लाल समझाया हम भारत की नारी हैं। नामदेव अनुरागी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा आजादी लाने में खून हमारा शामिल है। लड़ाई लडऩे आजादी की बच्चा बच्चा काबिल है। हरपाल सिंह चंदेल क्रांतिकारी शेर पढ़ा, कहां हर एक भाव तोड़ देता है। मां भारती की दुहाई रक्त रंजित तन पर बलिदान की मेहंदी रचाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किशन सिंह बंजारा ने कहा मेरा देश भारत किसी से कम ना था ना होगा। इसे परास्त करने का किसी देश में दम ना था ना होगा। श्रोताओं में जगदीश नारायण, राजाराम खटीक, मनीष कुशवाहा, गनेश रजक, मीरा देवी, रजनी देवी, प्रेम देवी आदि मौजूद रहे। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ हास्य कवि किशन सिंह बंजारा ने की एवं मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक खेमचंद वर्मा रहे, जबकि सफल संचालन साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष रामकिशन कुशवाहा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed