फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The tricolor was hoisted with pride, the immortal martyrs were remembered

Lalitpur News: आन-बान शान से लहराया तिरंगा, अमर शहीदों का किया याद

Sun, 17 Aug 2025 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
The tricolor was hoisted with pride, the immortal martyrs were remembered
- सभी सरकारी भवनों, इमारतों व ऐतिहासिक स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर, तिरंगा रोशनी से किया प्रकाशमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। 15 अगस्त शुक्रवार को जनपद में पूरी भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में महापुरुषों, शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्राएं, रैलियां व गोष्ठियां आयोजित की गईं, सरकारी/अर्धसरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके अलावा सभी ऐतिहासिक स्थलों को भी तिरंगा रोशनी से प्रकाशमान किया गया।
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने घंटाघर पर पूज्य महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद एवं घंटाघर के पास लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं बृजनंदन किलेदार (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), सावरकर चौक पर वीर सावरकर, जेल चौराहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर, जिला कारागार के सामने कर्पूरी ठाकुर, तुवन चौराहे के पास अवंतीबाई, महारानी लक्ष्मीबाई एवं परमानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान नगर में सभी वर्गों के बच्चों ने तिरंगा रैलियों के माध्यम से कौमी एकता का संदेश दिया। जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने आवास एवं कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया, सभागार में आयोजित गोष्ठी में जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जीजीआईसी की छात्राओं ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। जिस पर जिलाधिकारी ने छात्राओं को पुरस्कार व मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक स्वतंत्रता दिवस एक आईना होता है, जिसमें हमें देखना चाहिए कि हम कितनी प्रगति कर चुके हैं और अभी क्या और करना बाकी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का लोकतंत्र महान है, यह प्रत्येक नागरिक को अभिव्यक्ति व विरोध की आजादी देता है। इस दौरान एडीएम एफआर अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम नमामि गंगे राकेश कुमार श्रीवास्तव, एडीएम न्यायिक अशोक कुमार यादव, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अर्पित जैन, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------------------
पर्यटन के प्रोत्साहन के लिए तैयार यू-ट्यूब चैनल का शुभारंभ
कलक्ट्रेट सभागार में जनपद के पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन के विकसित किए गए यू-ट्यूब चैनल टूरिज्म वंडर ऑफ ललितपुर का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ललितपुर जनपद प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण है, यहां पर्यटन विकास की अनेकों संभावनाएं हैं। यहां के पर्यटन स्थलों का विकास किया जा रहा है, साथ ही विश्व भर के सैलानियों को आकर्षित करने के लिए इस यूट्यूब चैनल का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने सभी जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस चैनल को अधिक से अधिक सब्सक्राइव और शेयर करें, ताकि लोग ललितपुर के पर्यटन स्थलों से जुड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
फोटो- 15
विकास भवन में राज्यमंत्री ने फहराया तिरंगा
विकास भवन में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाया और सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन 1947 को भारत देश आजाद हुआ, इसके लिए हमारे क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से मुकाबला कर देश से बाहर निकाला था। आज उन महान वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन करने का दिन है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण गरीब जनता को अपना परिजन मानकर पूरी ईमानदारी से उनका काम करें। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा के साथ कार्य करें।
-------------------------
फोटो- 13
101 फीट ऊंचे स्तंभ पर फहराया तिरंगा
शहर के नगर पालिका के चंद्रशेखर पार्क से सटे पुराने पीएन इंटर कॉलेज प्रांगण में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन व जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने विद्यालय के बच्चों के बीच डोरी खींचकर राष्ट्रीय ध्वज को 101 फीट ऊंचे स्तंभ पर फहराया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा।
-----------------------
बालिकाओं को दिखाई गई वार-2 फिल्म
शहर की बालिकाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए जिला प्रशासन ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को टॉकीज में देशभक्ति फिल्म वार-2 दिखाई, जिससे बच्चों में खुशी की लहर दौड़ी और देशभक्ति से ओत-प्रोत मूवी का आनंद लिया।

------------------------------
फोटो- 16
वृद्धा आश्रम में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
समाज कल्याण निदेशालय लखनऊ उत्तर प्रदेश अनुदानिक एवं देहाती ग्रामोत्थान विकास समिति से संचालित दीनदयाल उपाध्याय वृद्ध जन आश्रम रामनगर में आजादी के अमृत महोत्सव पवन पर्व पर देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समाज कल्याण अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने निवासरत वृद्धजनों के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया। समाज व घर परिवार से उपेक्षित सभी वर्ग के वृद्धजनों के लिए आश्रम का संचालन किया जा रहा है। यहां पर देश की आजादी के लिए लिए जिन लोगाें ने कुर्बानी दी है, उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर शुभम देवलिया, दामोदार शर्मा, रूपेश, दीपक पटेल, रामगोपाल साहू, घनश्याम साहू आदि उपस्थित रहे।
----------------------------------
फोटो- 17
सुधासागर में मनाया स्वतंत्रता दिवस, छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
सुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज डोंडा घाट में वैज्ञानिक संत जैनाचार्य निर्भय सागर महाराज के सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने श्री दिगंबर जैन अटा मंदिर से श्रीसुधा सागर कन्या इंटर कॉलेज तक प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के विद्यालय पहुंचने पर दिगंबर जैन पंचायत समिति के पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बालिकाओं के मंगलाचरण से की गई। आचार्यश्री ने प्रवचन के माध्यम से हम कैसे एक अच्छे नागरिक बनकर देश की स्वतंत्रता को बनाए रखें एवं उसकी उन्नति में कैसे अपना योगदान दें, प्रेरित किया गया। बालिका शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए आचार्यश्री ने बालिकाओं को दुहिता कहा गया अथार्त जो दो कुलों का हित करती है। बालिकाओं को समझाते हुए आचार्यश्री ने कहा कि हमें अपनी लक्ष्मण रेखा का ध्यान रखना है क्योंकि रावण रूपी अनेकों दुष्चरित वाले व्यक्ति हमारा अपहरण करने के लिए तैयार बैठे हैं। इस अवसर पर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ. अक्षय जैन टडैया, महामंत्री आकाश जैन, अनिल जैन अंचल, सनत जैन खजुरिया, सौरभ जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed