फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The tragedy devastated many homes; screams echoed in Kharwachpura.

Lalitpur News: हादसे ने उजाड़े कई घर, खरवाचपुरा में गूंजीं चीखें

Wed, 06 May 2026 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The tragedy devastated many homes; screams echoed in Kharwachpura.
महरौनी के खरवाचपुरा में एंबुलेंस से पहुंचे दोनों शव, गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिलावन (ललितपुर)। महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित खरवाचपुरा में अयोध्या से लौटते समय सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद मंगलवार को भी पूरे क्षेत्र में मातम पसरा रहा। हादसे ने कई घरों को उजाड़ कर रख दिया है। भोर में एंबुलेंस से बृजभूषण तिवारी और दीपक तिवारी के शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कुछ देर बाद दोनों की अर्थियां एक साथ श्मशान घाट के लिए रवाना हुईं, जहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोकाकुल परिवारों के घरों में चूल्हे नहीं जले।
महरौनी स्थित राम-जानकी मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद खंडित मूर्ति को अयोध्या की सरयू नदी में विसर्जित कर तथा राम मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन कर लौट रहे 10 लोगों की कार सोमवार सुबह कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में खरवाचपुरा के नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार देर शाम छह शव घर लाए गए थे, जिन्हें कुछ देर बाद अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। रात में बाइपास रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार तड़के जैसे ही बृजभूषण और दीपक के शव गांव पहुंचे, शोक की लहर फिर दौड़ गई। सुबह करीब नौ बजे शव यात्रा वेदपुर धाम स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना हुई, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कस्बे में शोक का माहौल है और लोग एक-दूसरे के घर जाकर संवेदना जता रहे हैं। कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस
स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ दूसरे दिन भी शव यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी राजा दिनेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बडोनिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कानपुर में उपचार के दौरान अंशुल तिवारी का निधन
सड़क हादसे में घायल अंशुल तिवारी ने मंगलवार दोपहर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, देर रात तक शव घर पहुंचने की संभावना है और बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंशुल दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसके पिता खेती-किसानी करते हैं। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

राम यश कीर्तन मंडली में शोक की लहर
हादसे में मनोज भोड़ेले, कृष्णकांत नायक और शशिकांत तिवारी के निधन से राम यश कीर्तन मंडली में गहरा शोक है। तीनों वर्षों से रामलीला में सक्रिय थे। मनोज भोड़ेले पिछले 12 वर्षों से हनुमान की भूमिका निभाते थे और क्षेत्र में हंसमुख व मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। कृष्णकांत नायक 12 वर्षों से सुमंत का अभिनय कर रहे थे, जबकि शशिकांत तिवारी पांच वर्षों से सतानंद और खर-दूषण की भूमिकाएं निभा रहे थे। मंडली के ठाकुर महेंद्र सिंह, संजय पांडे ‘भारत’, कुलदीप खरे, सूर्यकांत त्रिपाठी, शैलेंद्र नायक, दुष्यंत बडोनिया, हृदेश गोस्वामी, जितेंद्र पालीवाल सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।


प्रधानाचार्य के निधन पर तीन दिन बंद रहेगा विद्यालय
हादसे में स्वामी विवेकानंद विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वामी प्रसाद तिवारी के निधन से विद्यालय परिवार शोक में डूब गया है। प्रबंधन ने विद्यालय को तीन दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। विद्यालय परिवार के प्रशांत चाचोंदिया ने बताया कि यह अपूरणीय क्षति है। शोक स्वरूप विद्यालय तीन दिन बंद रहेगा और बृहस्पतिवार को पुनः खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed