फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The tallest and biggest flag will be hoisted in Bundelkhand

फहराया जाएगा बुंदेलखंड का सबसे ऊंचा व बड़ा तिरंगा

Mon, 25 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 25 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
The tallest and biggest flag will be hoisted in Bundelkhand
ललितपुर। गणतंत्र दिवस से नगर को एक उपलब्धि हासिल होने वाली है। नगरपालिका के प्रयास से शहर में देश की राजधानी दिल्ली और प्रदेश की  राजधानी लखनऊ की तर्ज पर 110 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया जाएगा। तिरंगा फहराने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं।
विज्ञापन


रविवार को 110 फुट ऊंचाई का खंभा लगा दिया गया और तिरंगा बनकर तैयार हो गया है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी आरके लवानिया ने बैठक बुलाई। इस दौरान अवर अभियंता विपिन कुमार, कार्यालय अधीक्षक रमाकांत तिवारी, हवीब खां, रामसेवक, दीन दयाल सोनी, प्रदीप सिंह, सिकंदर खां व अन्य कर्मी मौजूद रहे। बैठक में तिरंगा झंडा लगाने के लिए तैयारियां करने को कहा गया।
विज्ञापन


12 बजे होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिन में 12 बजे तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष जायसवाल की अध्यक्षता में होगा। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निंरजन, सहकारी बैंक समिति के उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, अन्य नेतागण व जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। पालिका द्वारा संचालित बालिका इंटर कालेज व पीएन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुंबई से आया खंभा व तिरंगा
विशाल तिरंगा फहराने के लिए 110 मीटर का खंभा मुंबई से मंगवाया गया है। तिरंगा भी मुंबई से ही तैयार कराया गया है। तिरंगा की  लंबाई 30 फुट व चौड़ाई 20 फुट है। इसके अलावा कोलकाता और उड़ीसा से आए कारीगरों ने खंभे को खड़ा करने में भूमिका निभाई है। तिरंगे  झंडे की ऊंचाई, लंबाई व चौड़ाई इतनी अधिक है कि नगर के किसी भी स्थान से तिरंगे  को लहराते हुए देखा जा सकेगा।

15 लाख रुपए खर्च होंगे
110 फुट ऊंचे खंभे पर फहराए जाने वाले 30 फुट लंबे और 20 फुट चौड़े तिरंगे झंडे के लिए नगर पालिका 15 लाख रुपए खर्च कर रही है। इसी धनराशि से प्रांगण का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, खंभे के चारों ओर संगमरमर के पत्थरों का प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा, जिसमें चारों ओर ग्रिल लगाई जाएगी।

रात के समय भी तिरंगा दिख सके, इसके लिए विशेष प्रकार की लाइट लगवाई जाएगी, जो नीचे से तिरंगे पर रोशनी डालेगी। प्रांगण में फूलों का बगीचा तैयार किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले नागरिकों को अच्छा लगे और तिरंगे के नीचे खड़े होकर अपनी फोटो भी निकलवा सकें।


नहीं आ रहे सीएम
विशाल तिरंगे का ध्वजारोहण कराने के लिए नगर पालिका ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजा था, लेकिन उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में आने के लिए स्वीकृति नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed