फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The tablet will Elbandajol worm control

एलबैंडाजोल टैबलेट से होगा कृमि नियंत्रण

Wed, 07 Sep 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
The tablet will Elbandajol worm control
medition, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। दस सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस पर 3 लाख 33 हजार 160 बच्चों को एलबैंडाजोल की टैबलेट खिलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय ललितपुर में इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
विज्ञापन


बच्चों में कृमि के संक्रमण से खून की कमी, कुपोषण, भूख न लगना, बेचैनी, पेट में दर्द, उल्टी, दस्त व वजन में कमी जैसी शिकायत होने लगती है। इसे ध्यान में रखकर दस सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें 3 लाख 33 हजार 160 बच्चों को एलबैंडाजोल टैबलेट खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, नगर में 3 हजार 493 बच्चे हैं। मंगलवार को नगरीय क्षेत्र प्रभारी डा. राजेश भारती व सीडीपीओ बीएल गुप्ता व जिला समन्वयक अमित मुदगिल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1 से 19 वर्ष के छात्र-छात्राओं को कृमि नियंत्रण की टैबलेट एलबैंडाजोल खिलाई जाएगी। यह टैबलेट आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में मुफ्त दी जाएगी। जो बच्चे दस सितंबर को दवा खाने से रह जाएंगे, उन्हें 19 सितंबर को दवा दी जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्रों या स्कूलों में दवा खिलवाने की अपील की है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि इससे पहले सीएमओ के सभागार में शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। इस दौरान विभिन्न अफसर भ्रमण कर कार्यक्रम की प्रगति जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने बनेंगे केंद्र
कृमि संक्रमण के बचाव के लिए नगर में 26 प्राथमिक, 9 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 142 आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है। जिन पर दवाई बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed