फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The streets in the minister's ward are unpaved, 31 out of 60 hand pumps are out of order

Lalitpur News: मंत्री के वार्ड में गलियां कच्ची, 60 में 31 हैंडपंप खराब

Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The streets in the minister's ward are unpaved, 31 out of 60 hand pumps are out of order
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राज्यमंत्री का वार्ड भी समस्याओं से घिरा हुआ है। नगर पालिका के वार्ड नौ के मोहल्ला सिविल लाइन प्रथम में राज्यमंत्री का आवास है। यहां सड़क व नाली ही नहीं पानी की टंकी बनने के बाद पेयजल की किल्लत दूर नहीं हो सकी है। ढिमरयाना मोहल्ले में लगभग 100 परिवार पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्हें हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा है। वहीं, लगभग 25 गलियों में सड़क का अभाव है। मोहल्लावासियों का कहना है कि बारिश में रास्ते जलमग्न हो जाते हैं।
---
दृश्य - एक
वार्ड नौ सिविल लाइन प्रथम में रेलवे कॉलोनी के पीछे स्थित मोहल्ला ढिमरयाना में लगभग 80-90 परिवार रहते हैं। इस क्षेत्र में पानी की सुविधा के लिए पाइपलाइन डाली गई है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इससे 500 से 600 की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। मोहल्लावासी हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर हैं। अन्य वार्ड के कुछ क्षेत्रों में सीमित पानी मिल पा रहा है।
विज्ञापन

---
दृश्य - दो
ब्रह्मकुमारी प्रजापिता आश्रम के पास आगे गली में सीसी सड़क है, लेकिन नाली का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में गली में दूषित पानी जमा है। सड़क उखड़ गई है। वहीं, आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग से वाहनों की निकासी होने से राहगीरों के ऊपर दूषित पानी आ रहा है। गंदा पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने पर बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

दृश्य - तीन
वार्ड में लगभग 25 गलियों में अब तक सड़क व नाली की सुविधा नहीं है। दो पहिया वाहन से चलने पर गिरने का भय बना रहता है तो चार पहिया वाहनों की निकासी करना तक मुश्किल है। यही नहीं जगह-जगह कच्ची नालियों के कट बने हुए हैं। मोहल्लावासियों का कहना है कि बारिश में रास्ते जलमग्न हो जाते हैं। गर्मी व सर्दी में गड्ढों से चलना मुश्किल है।

---
दृश्य - चार
वार्ड में लगभग 60 हैंडपंप लगे हुए हैं। लेकिन, जल स्तर गिरने से 25 हैंडपंप ने पानी छोड़ दिया है। वहीं, छह हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में जलापूर्ति गड़बड़ाने की स्थिति में समस्या विकराल हो जाती है। लोगों को पानी के लिए टैंकरों का इंतजार करना पड़ता है। कई परिवारों को काफी दूर से हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed