फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The son who killed his father was sent to jail by the police.

Lalitpur News: पिता को मौत के घाट उतार देने वाले पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 31 Oct 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The son who killed his father was sent to jail by the police.
- गमगीन माहौल में हुआ वृद्ध का अंतिम संस्कार, ग्राम महरौनी खुर्द में हुई थी घटना
विज्ञापन

फॉलोअप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम महरौनी खुर्द में दो एकड़ जमीन बेचने को लेकर पुत्र के लाठी-डंडों के हमले से पिता की मौत होने के बाद बुधवार की रात को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार हुआ। घटना के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम महरौनी खुर्द निवासी शंकर सिंह ने 28 अक्तूबर को पिता सिरनाम द्वारा दो एकड़ जमीन बेचने को लेकर हुए विवाद में लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। जिससे सिरनाम गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई थी। बुधवार को गांव के लोगों को घटना की जानकारी हुई थी। पुलिस ने खिलान सिंह की तहरीर पर आरोपी शंकर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। यहां रात के समय गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। गिरफ्तार हत्यारोपी पुत्र शंकर सिंह के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की और बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, इस घटना को लेकर दर्ज मुकदमे के विवेचक ने प्रारंभिक जांच शुरू की। इसमें गांव के लोगों सहित परिजनों से केस संबंधी आवश्यक जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed