{"_id":"64c806528a74b1061b070b24","slug":"the-rapist-of-two-minors-will-be-sentenced-tomorrow-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-1642-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो नाबालिगों के दुष्कर्मी को कल को सुनाई जाएगी सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो नाबालिगों के दुष्कर्मी को कल को सुनाई जाएगी सजा
Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत एक ग्राम में 6 वर्ष पूर्व दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म के आरोपी को अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) मेराज अहमद ने दोष सिद्ध कर दिया है। सजा के बिंदुओं पर सुनवाई के लिए दो अगस्त की तारीख रखी गई है।
जिला अपर शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि थाना बानपुर में अंतर्गत पीड़ितों ने पुलिस को एक प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें बताया था कि 27 जुलाई 2017 को दोपहर में उसकी छह व सात वर्षीय पुत्रियां खेल रही थी, तभी गांव का ही संतोष उर्फ सोनू आया और उन्हें अपने साथ घर ले गया। वहां पर बहला फुसलाकर उसने दो बच्चियों अपने साथ ले गया, जहां पर उनके साथ दुष्कर्म किया, पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। अपर सत्र/ विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) ने संतोष को दोषी करार दे दिया। सजा के बिंदुओं पर दो अगस्त को सुनवाई होगी।