फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The race was dominated district players

जनपद के खिलाड़ियों का दौड़ में रहा दबदबा

Wed, 18 Nov 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Wed, 18 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
The race was dominated district players
ललितपुर। 61 वें मंडलीय युवक समारोह के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में जनपद के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विशेषकर दौड़ में ललितपुर ने झांसी व जालौन के खिलाड़ियों को पछाड़ दिया।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से जेटीसी ग्राउंड पर दौड़ की प्रतियोगिताएं शुरू हो गई थीं, जिसके चार सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में मनोज यादव ललितपुर प्रथम, रोहित दिवाकर झांसी द्वितीय व रामवीर जालौन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में सोनल ललितपुर प्रथम, शिवा ललितपुर द्वितीय व पूजा झांसी तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में संदीप सिंह जालौन प्रथम, हर्षवर्धन झांसी द्वितीय व ब्रजेंद्र तृतीय, बालिका वर्ग में संध्या ललितपुर प्रथम, अंकिता शर्मा जालौन द्वितीय व शोभा झांसी तृतीय रहीं।
विज्ञापन


 सब जूनियर बालक वर्ग में सानू झांसी प्रथम, पुष्पेंद्र झांसी द्वितीय व सोनू तृतीय, बालिका वर्ग में मोंटी झांसी प्रथम, रचना ललितपुर द्वितीय व अंजना ललितपुर तृतीय, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में शुभम ललितपुर प्रथम, मृगेंद्र ललितपुर द्वितीय व हर्षित जालौन तृतीय, बालिका वर्ग में नेहा झांसी प्रथम व सुलेखा द्वितीय, जूनियर बालक में महेंद्र झांसी प्रथम, महेंद्र ललितपुर द्वितीय व मु.अलताफ जालौन तृतीय, बालिका वर्ग में वंदना जालौन प्रथम, प्रीति ललितपुर द्वितीय व जागृति झांसी तृतीय, बालक वर्ग में शिवम जालौन प्रथम, महेंद्र झांसी द्वितीय, अभिषेक झांसी तृतीय, बालिका में रिवा कौसर झांसी प्रथम, प्रिंसी उरई द्वितीय, रश्मि झांसी तृतीय, ऊंची कूद में बालकिशन ललितपुर प्रथम, सदाकुमार झांसी द्वितीय, हरि सिंह झांसी तृतीय, जितेंद्र ललितपुर प्रथम, बिष्णु झांसी द्वितीय, गिरेंद्र झांसी तृतीय, बालक वर्ग में महेश झांसी प्रथम, मनीष ललितपुर द्वितीय, दयाराम ललितपुर तृतीय, आसमा बानो झांसी प्रथम, नैन्सी पंथ ललितपुर द्वितीय व रौनक ललितपुर तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैबलिन थ्रो में आशा ललितपुर प्रथम, खुशबू ललितपुर द्वितीय व जागृति झांसी तृतीय रहीं। हेमर थ्रो के सीनियर वर्ग बालक में विकास जालौन प्रथम, शुभम ललितपुर द्वितीय और टीकाराम ललितपुर तृतीय, बालिका वर्ग में सुलेखा ललितपुर प्रथम, सुरभि ललितपुर द्वितीय व नेहा झांसी तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में महेंद्र ललितपुर प्रथम, पुष्पेंद्र झांसी द्वितीय व अलताफ जालौन तृतीय रहे। इसी के बालिका वर्ग में वंदना जालौन प्रथम, पिंकी ललितपुर द्वितीय व सीमा ललितपुर तृतीय रहीं।

लंबी कूद में विपिन जालौन प्रथम, नीरज झांसी द्वितीय व गोल्डी राजा ललितपुर तृतीय, जूनियर वर्ग में राहुल जालौन प्रथम, चाली ललितपुर द्वितीय व, सत्येंद्र झांसी तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रानी ललितपुर प्रथम, द्विव्या जालौन द्वितीय व मनीषा ललितपुर तृतीय रहे।

सब जूनियर वर्ग में ऋषभ झांसी प्रथम, अंकित जालौन द्वितीय व नीलेश झांसी तृतीय, लड़कियों में रचना प्रथम, आसना यादव द्वितीय व रश्मि झांसी तृृतीय रहं। ट्रिपल जंप में विपिन जालौन प्रथम, अभिलाष झांसी द्वितीय व नीरज झांसी तृतीय, जूनियर वर्ग में ब्रजेश झांसी प्रथम, संदीप झांसी द्वितीय व विविध जालौन तृतीय, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में कृष्ण कुमार ललितपुर प्रथम, राहुल झांसी द्वितीय व अंकित जालौन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ममता झांसी प्रथम, रेनका ललितपुर द्वितीय व आरती ललितपुर तृतीय रहीं। बालक वर्ग में हर्षवर्धन झांसी प्रथम, अजय प्रताप जालौन द्वितीय व शैलेंद्र ललितपुर तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वैष्णा ललितपुर प्रथम, किरन ललितपुर द्वितीय व वैशाली झांसी तृतीय रहीं।

 दो सौ मीटर दौड़ में ब्रजेश झांसी प्रथम, संदीप जालौन द्वितीय व ब्रजेंद्र तृतीय, जूनियर वर्ग में ब्रजेश झांसी प्रथम, संदीप सिंह जालौन द्वितीय व ब्रजेंद्र ललितपुर तृतीय रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में ऋषभ झांसी प्रथम, बालिका में नैन्सी प्रथम व छह सौ मीटर दौड़ में पल्लवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed