फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The procession was welcomed with flowers

Lalitpur News: शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The procession was welcomed with flowers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संत गाडगे महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि संत गाडगे गरीबों, वंचितों के मसीहा थे।
रजक महासंघ ने तुवन मंदिर से शोभायात्रा निकाली जो नझाई, पुरानी तहसील तिराहा, घंटाघर, सदरकांटा, बंड़ी टंकी होते हुए इलाइट चौराहा होकर कल्याण सिंह सभागार तक पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे बाइक सवार लोग धर्मध्वजा लिए चल रहे थे। उनके पीछे संत गाडगे के चित्रों की झांकी चल रही थी।
विज्ञापन

कल्याण सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम को राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल, जिलाध्यक्ष नीलू रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, हरदयाल सिंह लोधी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान हंसू रजक, राहुल मादौन, रामविलास रजक, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, पप्पू प्रधान, देवेंद्र रजक, पूर्व सभासद मुकेश रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
सदर विधायक ने किया धर्मशाला का लोकार्पण
ललितपुर। बड़ी नहर के पास स्थित धर्मशाला में संत गाडगे का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने शिक्षा का प्रचार प्रसार करने और मांस मदिरा का त्याग कर अच्छे समाज का विकास करने की बात कही। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने धर्मशाला के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, हरदयाल लोधी, डॉ. पूरन सिंह निरंजन, जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा, अमर सिंह विश्वकर्मा, संरक्षक वंशीधर श्रीवास, रविंद्र दिवाकर, हल्कूराम, महेंद्र रजक आदि उपस्थित रहे।
----------------
कांग्रेसियों ने मनाई जयंती
ललितपुर। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि संत गाडगे ने समाज को स्वास्थ्य व शिक्षा के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने उनको राष्ट्र संत का दर्जा दिया। इस दौरान प्रदेश सचिव बलवंत सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष राकेश रजक, नगर अध्यक्ष रफीक अली, अजय प्रताप सिंह तोमर, महासचिव पंकज हुंडैत, दीपक बाबा, असलम खान, रामसिंह यादव आदि शामिल रहे।

0000000
संत गाडगे के पदचिह्नों पर चलें
महरौनी/सिलावन। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत एवं समस्त रजक श्रीवास समाज महरौनी के तत्वावधान में संत गाडगे की जयंती एक मैरिज गार्डन में मनाई गई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुष्यंत बड़ौनियां ने कहा कि संत गाडगे का मानना था कि मानव की सेवा भगवान की सच्ची भक्ति है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश रजक ने कहा कि संत गाडगे के योगदान को हम भुला नहीं सकते। जिलाध्यक्ष रजक श्रीवास समाज टीकमगढ़ ने कहा कि संत गाडगे ने हमेशा दीन दुखियों की सेवा की। समाज के लोगों को उनके बताए रास्तों पर चलना होगा। इस दौरान राम सेवक निरंजन, राजकुमार सिंघई, सकीराम श्रीवास, छमाधर प्रसाद, संतोष यादव, थोवनलाल, डीएल यादव ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed