फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The problem of waterlogging in Ward 6 Ramnagar could not be resolved.

Lalitpur News: वार्ड छह रामनगर में जलभराव की समस्या नहीं हो सकी दूर

Tue, 10 Sep 2024 05:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in Ward 6 Ramnagar could not be resolved.
- चार वर्ष बाद भी लोग बदहाली में जीने को विवश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर छह मोहल्ला रामनगर के विवेकनगर में चार वर्ष बाद भी नाली की समस्या हल नहीं हो सकी है। लोगों को अपने घर तक पहुंचने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। जमा पानी से उठ रही दुर्गंध से बीमारियों के फैलने का खतरा बना है। साथ ही कब्रिस्तान से इलाइट होकर कल्यान सिंह सभागार तक नाली न होने से दूषित पानी जमा हो रहा है।
रामनगर में गल्ला मंडी के सामने स्थित विवेक नगर में गली में नालियों के पानी की निकासी न होने से जलभराव बना हुआ है। स्थिति यह है कि लगभग 30 से 40 मीटर तक पानी भरा है। कई लोग दीवार और पत्थरों के सहारे घर तक पहुंचने को मजबूर हैं। इन घरों में चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन तक नहीं पहुंच रहा हैै।
विज्ञापन

कई बार लोग इस गंदे पानी में गिर चुके हैं। यही नहीं स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कत होती है। पानी भरा होने के कारण मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लेखपाल कॉलोनी में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग
वार्ड में लेखपाल कॉलोनी में पाइपलाइन न होने से पेयजल आपूर्ति की सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। कई हैंडपंप भी खराब हैं, इससे लोगों को दूरी से पानी लाना पड़ता है।
---
विद्युत खंभों की कमी से गलियों में झूल रहीं केबल
वार्ड में विद्युत विभाग ने खंभे तो लगा दिए, लेकिन अब भी कई गलियों में खंभों का अभाव है। ऐसे में गलियों में कनेक्शन की केबल झूल रही हैं। कई गलियों में केबल अधिक नीचे तक आ गई हैं। राहगीरों को चलना तक दुश्वार है। इसके बाद भी खंभों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है।

---
फोटो- 19
कैप्सन- लक्ष्मी
गली में नालियों के पानी की निकासी की सुविधा कराई जाए। मच्छर व गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। - लक्ष्मी
---
फोटो- 20
कैप्सन- विद्या
गली में पाइपलाइन नहीं डली है। इससे पानी की दिक्कत है। हैंडपंप से अधिक दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है। - विद्या
---
फोटो- 21
कैप्सन- कंचन
गली में नालियों के जमा पानी की निकासी न होने से आवाजाही मुश्किल है। बीते दिन गिरने से अधिक समस्या हो गई है।
- कंचन
---
फोटो- 22
कैप्सन- बाबूलाल
मोहल्ले में खंभों की बहुत कमी है। लंबी केबल होने से लटक रही हैं। इससे निकलने पर करंट का भय बना हुआ है। - बाबूलाल
---
फोटो- 23
कैप्सन- रजनी रजक, सभासद
विवेकनगर में नाली निर्माण का प्रस्ताव बोर्ड में पास है। इसकी टेंडर प्रक्रिया भी हो गई है। लेखपाल कॉलोनी में विद्युत खंभों का अभाव बना हुआ है। हैंडपंप खराब होने से पानी की दिक्कत है।
- रजनी रजक, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed