फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The posting of CEO in Bida will give a new dimension to the industrial units of the district.

Lalitpur News: बीडा में सीईओ की तैनाती से जनपद की औद्योगिक इकाईयों को मिलेगा नया आयाम

Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
The posting of CEO in Bida will give a new dimension to the industrial units of the district.
ललितपुर। जनपद की ही नहीं बुंदेलखंड की सबसे बड़ी प्रस्तावित परियोजना में सैदपुर में निर्मित होना बल्क ड्रग पार्क है। यहां पर फार्मा कंपनी का हब तैयार किया जाना है। सरकार ने बुंदेलखंड की औद्योगिक इकाईयों के विकास के लिए सितंबर में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन किया गया था। बीडा के गठन के बाद इसके सीईओ का पद रिक्त चल रहा था, जिसके चलते सरकार ने शनिवार को 2008 बैच के आईएएस अमृत त्रिपाठी को नवीन तैनाती दी है।
विज्ञापन

ग्राम सैदपुर में पशुपालन विभाग के कृषि फार्म की 1500 एकड़ भूमि पर बल्कड्रग पार्क की योजना प्रस्तावित है। इस इलाके को विकसित करने की जिम्मेदारी यूपीसीडा को सौंपी गई है। इस फार्मा पार्क को हाईटेक बनाने के लिए देश की नामचीन रिसर्च संस्थाएं कांउसिंल ऑफ साईटिफिक एंड इंउस्टि्रयल रिसर्च (सीएसआईआर) और डिफेंस रिसर्च एंड डबलपमेंट आर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) को नॉलेज पार्टनर बनाया है। यह यहां पर नई प्रोद्योगिक से नए इनोवटिव डिवाइस तैयार करेंगे, जिससे गंभीर बीमारियों की जल्द पहचान मिल सके। बीडा में सीईओ की तैनाती से अनुमान लगाया जा रहा है, कि अब जनपद की औद्योगिक विकास को नया आयाम मिलेगा। क्योंकि बीडा का गठन की बुंदेलखंड में औद्योगिक इकाईयों के गठन लिए हुआ है। अभी तक सरकारी की ओर कोई भी ऐसी संस्था कार्य नहीं कर रही थी।
विज्ञापन


बीडा का गठन औद्योगिक क्षेत्रों के विकास करने के लिए सरकार का अहम कदम है, सीईओ का रिक्त पद पर तैनाती होने से अब जो उद्योगों की लंबित योजनाओं को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजवीर सिंह जाट, कोषाध्यक्ष जिला स्माल स्केल इंडस्ट्रीज ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed