फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The police and probation department team stopped the marriage of a minor girl, the team reached before the marriage procession arrived.

Lalitpur News: पुलिस व प्रोबेशन विभाग की टीम ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी, बरात आने से पहले ही पहुंची टीम

Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
The police and probation department team stopped the marriage of a minor girl, the team reached before the marriage procession arrived.
एमपी निवासी व्यक्ति अपनी पुत्री की शादी करवाने आए थे शहर के एक मोहल्ले में स्थित धर्मशाला में
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को फोन कर दी थी नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर की एक धर्मशाला में नाबालिग लड़की की शादी होने की सूचना पर पुलिस, जिला प्रोबेशन विभाग के कर्मचारी, वन स्टॉप सेंटर कर्मी मौके पर पहुंचे और शादी रुकवाई। जिसके शादी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया और लड़का पक्ष को बिना दुल्हन लिए ही वापस होना पड़ा।
शनिवार की रात को जिला प्रोबेशन अधिकारी के पास एक फोन कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि शहर के एक मोहल्ला में स्थित धर्मशाला में एक शादी कार्यक्रम चल रहा है। जिसमें शनिवार को जयमाला, बारात और भांवर होना है। इस शादी की दुल्हन नाबालिग है और मध्य प्रदेश के एक शहर निवासी है। नाबालिग लड़की शादी होने की सूचना मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण को जानकारी दी। जिसके बाद सीओ के निर्देशन में जिला प्रबोशन विभाग की टीम, वन स्टॉप सेंटर और पिंक बूथ पर तैनात पुलिस धर्मशाला में पहुंच गई। यहां बारात की तैयारी चल रही थी। दुल्हन तैयार हो रही थी। पुलिस को देखकर शादी कार्यक्रम में आए लोगों में हलचल मच गई। पुलिस व टीम ने लड़की के पिता को बुलाया और लड़की का आयु का प्रमाण पत्र मांगा। जिस पर लड़की का आधार कार्ड प्रस्तुत किया गया। आधार कार्ड में लड़की की उम्र 18 वर्ष थी। लड़की के शैक्षिक दस्तावेज चेक किए तो उनमें लड़की की उम्र साढ़े सत्रह वर्ष निकली। इस पर लड़की के पिता सहित रिश्तेदार घबरा गए और टीम के समक्ष अपनी गलती मानकर लड़की के बालिग होने के बाद ही शादी करने की बात कही। लड़की के परिजनों ने इस संबंध में लिखकर भी दिया। लड़का पक्ष की ओर से उक्त शादी कार्यक्रम में करीब चार लाख रुपये खर्च होने की दलील दी गई तो पुलिस व प्रोबेशन विभाग की टीम ने उनको भी कार्रवाई की जद में आने की बात कहकर सख्त चेतावनी दी। जिसके बाद शादी कार्यक्रम रुक गया। बारात की तैयारी भी ज्यौं की त्यौं धरी की धरी रह गई। यह घटना रविवार को शहर में चर्चा का विषय बनी रही। वहीं लड़का पक्ष की ओर बताया गया कि उक्त शादी कार्यक्रम में उसका करीब चार लाख रुपये खर्च हो चुका है।
विज्ञापन

----------
शनिवार को उन्हें एक फोन कॉल आई। जिसमें बताया गया कि शहर की एक धर्मशाला में एक नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। जिस पर सीओ सदर के निर्देशन में पिंक बूथ की महिला पुलिस, जिला प्रोबेशन विभाग की टीम, वन स्टॉप सेंटर कर्मचारी मौके पर पहुंचे। यहां लड़की के शैक्षिक दस्तावेज चेक किए तो वह नाबालिग निकली। जिस पर शादी को रुकवा दिया गया। लड़की व लड़के पक्ष को सख्त हिदायत दी गई। लड़की के पिता ने बालिग होेने के बाद ही शादी होने की बात लिखकर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी
----------
प्रोबेशन अधिकारी ने उन्हें नाबालिग लड़की की शादी होने की जानकारी दी थी। जिस पर पिंक बूथ से महिला पुलिस को जिला प्रोबेशन विभाग की टीम के साथ मौके पर भेजा गया था। नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया गया। लड़का व लड़की पक्ष को चेतावनी दी गई।
अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed