फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The physical and mental development of sports

खेलों से होता शारीरिक व मानसिक विकास

Wed, 10 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 10 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
The physical and mental development of sports
ललितपुर। जेेटीसी ग्राउंड में विकासखंड जखौरा की ब्लाकस्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जितेंद्र व रविंद्र का दबदबा रहा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है।
विज्ञापन


मंगलवार को बीएसए एसपी यादव ने ध्वजारोहण कर बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर बालिका वर्ग में प्रीति प्रथम, दर्शना द्वितीय, बालक वर्ग में जितेंद्र प्रथम, 100 मीटर दौड़ की बालिका वर्ग में रश्मि प्रथम, मुस्कान द्वितीय, बालक वर्ग में
विज्ञापन


जितेंद्र प्रथम, विनय द्वितीय, 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में राकेश प्रथम, मनीष द्वितीय, बालिका वर्ग में सुनीता प्रथम, पूजा द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रविंद्र प्रथम, दीपक द्वितीय, बालिका वर्ग में रश्मि प्रथम, प्रीति द्वितीय,
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी बालक वर्ग में ग्राम रौंड़ा प्रथम, ग्राम मसौरा द्वितीय, कबड्डी बालिका वर्ग में ग्राम पनारी प्रथम, ग्राम खड़ोवरा द्वितीय, खोखो बालिका वर्ग में ग्राम खड़ोवरा प्रथम, ग्राम जिजयावन द्वितीय, बालक वर्ग में ग्राम पनारी प्रथम, ग्राम खड़ोवरा द्वितीय स्थान पर रहा।

उच्च प्राथमिक स्तर पर सौ मीटर बालक वर्ग में रविंद्र प्रथम, राहुल द्वितीय, बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, रामकिशोरी द्वितीय, दो सौ मीटर दौड़ बालक वर्ग में इंद्रपाल प्रथम, नीरज द्वितीय, बालिका वर्ग में रश्मि प्रथम, प्रीति द्वितीय, चार सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सीमा प्रथम, सोनाली द्वितीय, बालक वर्ग में रविंद्र प्रथम, दीपक द्वितीय, छह सौ मीटर दौड़

बालक वर्ग में राजकुमार प्रथम, नीलेश द्वितीय, कबड्डी बालक वर्ग में ग्राम लागौन प्रथम, ग्राम दैलवारा द्वितीय, बालिका वर्ग में वर्षा प्रथम, रूबी द्वितीय, खोखो बालिका वर्ग में ग्राम लागौन प्रथम, ग्राम गनगौरा द्वितीय, कबड्डी बालिका वर्ग में ग्राम लागौन प्रथम, ग्राम ननौरा द्वितीय, पीटी में ग्राम करगन प्रथम, ग्राम पनारी द्वितीय स्थान पर रहा।


अंत में डायट प्राचार्य कीर्ति शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल, शिक्षक नेता कैलाश तिवारी, छक्कीलाल साहू, अजमल खान, राजेश साध, एबीएसए बसंत जैन, संतोष निरंजन आदि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में रिचा अग्रवाल, सुरेंद्र पटैरिया, जमशेद, वेदराम प्रजापति व नितिन आदि जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed