Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ANM post vacant for a year and a half; 20,000-strong population faces hardship

Lalitpur News: डेढ़ साल से एएनएम का पद खाली, 20 हजार की आबादी को परेशानी

Mon, 30 Nov 2026 01:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 30 Nov 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
ANM post vacant for a year and a half; 20,000-strong population faces hardship
जाखलौन। धौर्रा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले डेढ़ साल से एएनएम की तैनाती नहीं है। इससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। करीब 20 हजार की आबादी इस केंद्र पर निर्भर है। गर्भवती महिलाओं की नियमित देखभाल और बच्चों का टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों पर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण 14 दिसंबर 1995 को हुआ था। 2400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने इस केंद्र का उद्घाटन तत्कालीन जिलाधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने किया था। यहां डॉक्टर, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक, सीनियर टीबी लैब सुपरवाइजर, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, वार्डबॉय, स्वीपर और एएनएम समेत आठ पद स्वीकृत हैं। इनमें से छह पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। एएनएम और वार्डबॉय के पद खाली हैं। कर्मचारियों की कमी से पोषण और स्वच्छता संबंधी जागरूकता के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्राम प्रधान धौर्रा धीरज सिंह यादव ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द एएनएम और वार्डबॉय की तैनाती की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed