{"_id":"67196a383a3ea1447f0aac6b","slug":"the-person-giving-activated-sim-to-cyber-criminals-arrested-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-122960-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: साइबर अपराधियों को एक्टिवेटेड सिम देने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: साइबर अपराधियों को एक्टिवेटेड सिम देने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर अपराधियों को आम लोगों के नाम पर जारी एक्टिवेटेड सिम उपलब्ध कराने वाले आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम बिजौरी निवासी हरदास सहरिया ने साइबर क्राइम थाना पुलिस में शिकायत की थी कि एक नंबर से कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसके द्वारा दर्ज कराए मुकदमे में कार्रवाई करने के नाम पर ठग ने रुपये ऐंठ लिए थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। उक्त नंबर की जांच की। सर्विलांस के जरिये पता लगाकर 8 सितंबर को मास्टरमाइंड सुमित यादव निवासी ग्राम नौरा थाना टेहरका जनपद निवाड़ी मध्य प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जांच के क्रम में साइबर अपराधी को फर्जी नाम पते की सिम / मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने वाले एजेंट की पहचान की।
बुधवार को आरोपी सौरभ राजपूत निवासी ग्राम अतरौली थाना टोढ़ी फतेहपुर जनपद झांसी को गिरफ्तार कर लिया। सौरभ राजपूत ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है। वह लोगों के नाम से फर्जी सिमें निकालकर उनका प्रयोग साइबर अपराध/ फ्राड करने में करते हैं और लाभ अर्जित करते हैं। वह लोगों से सिम पोर्ट या नया सिम निकालने के नाम पर उनके कागजात लेता था और बिना उनकी जानकारी के नया सिम निकाल लेता था।
विज्ञापन
ग्राहक से सिम एक्टिवेट न हो पाने की बात कहता था। फिर यही सिम वह व उसके साथी एक्टिवेटेड सिम को साइबर अपराधियों को बेच देते थे। इससे जो भी लाभ मिलता उसे आपस में मिलकर बांट लेते हैं।