फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The officers of the gunpowder factory, who arrived to remove the dhaba, set fire to the former head, ruckus

ढाबा हटाने के लिए पहुंचे बारूद फैक्टरी के अफसरों ने पूर्व प्रधान को लगाई आग, बवाल

Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
The officers of the gunpowder factory, who arrived to remove the dhaba, set fire to the former head, ruckus
जाम लगाए सड़क पर रोती बिलखतीं महिलाएं व लड़कियां - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबा हटाने के दौरान बारूद फैक्टरी के दो अफसरों ने पूर्व प्रधान भैय्यन यादव को आग लगा दी। झांसी मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी- डंडे लेकर बवाल किया। उन्होंने फैक्टरी के अफसरों को खदेड़ते हुए गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाईवे जाम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के आश्वासन पर दिन में तीन बजे जाम खोल दिया गया। देर शाम इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन

ग्राम अमरपुर में हाईवे किनारे यूपीएसआईडीसी की जमीन पर विस्फोटक बनाने की भारत एक्सप्लोसिव नामक फैक्टरी है। फैक्टरी के निकट पूर्व प्रधान भैय्यन यादव ने अपनी जमीन पर ढाबा खोल रखा है। पिछले दिनों फैक्टरी के अधिकारी ने एसडीएम सदर मोहम्मद आवेश को पत्र देकर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान ने फैक्टरी की कुछ जमीन पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने जमीन खाली कराने के लिए पुलिस बल मांगा था। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे फैक्टरी के अधिकारी, कर्मचारी पुलिस कर्मियों के साथ कब्जा हटवाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां फैक्टरी के कर्मचारियों का ढाबा संचालक से विवाद हो गया। आरोप है कि बारूद फैक्टरी के दो अफसरों ने पूर्व प्रधान भैय्यन यादव को आग लगा दी। यह जानकारी होते ही परिजनों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। फैक्टरी अफसरों के अलावा पुलिस बल को खदेड़ दिया गया। गाडियां तोड़ दीं। चारपाई, ट्रैक्टर, पिकअप वाहन आड़े तिरछे लगाकर सड़क जाम कर दी। कुछ लोग पूर्व प्रधान को जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कालेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अफसर भी पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही बताया कि कुछ लोगों को पकड़ लिया गया है। इस पर दोपहर तीन बजे जाम खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण लाठियां लेकर वहां आ गए। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने पहुंचे फैक्टरी के अधिकारियों के चार पहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर सभी को वहां से खदेड़ दिया। पूर्व प्रधान को आग लगाने का आरोप लगाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने हाईवे पर हंगामे की जानकारी लगते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा, सीओ सिटी फूलचंद, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, एसडीएम सदर मो.आवेश, सदर तहसीलदार श्याममणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन आग से झुलसे पूर्व प्रधान के परिजनों ने आरोपियों को पकड़कर लाने की मांग की। इस दौरान पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपियों को पकड़ा गया है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। इसके बाद जाम खोल दिया गया।
मैनेजर ने प्रार्थना पत्र देकर फैक्टरी की कुछ जमीन पर ढाबा संचालक के कब्जा करने का जिक्र करते हुए उसे हटवाने के लिए पुलिस बल मांगा था जिसे उपलब्ध करा दिया गया। अतिक्रमण हटाने को लेकर फैक्टरी कर्मचारियों का ढाबा संचालक से विवाद हुआ था।- मोहम्मद आवेश, एसडीएम सदर

ग्राम अमरपुर में फैक्टरी के लोग अतिक्रमण को हटाने के लिए आए थे। ढाबा संचालक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। उसकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।-अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed