फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The newlywed couple tied the knot by taking the oath of the Constitution.

Lalitpur News: संविधान की शपथ लेकर वैवाहिक बंधन में बंधा नवयुगल

Thu, 25 Sep 2025 04:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:38 AM IST
विज्ञापन
The newlywed couple tied the knot by taking the oath of the Constitution.
ललितपुर। शहर में अनूठी परंपरा की पहल हुई है, विगत दिवस यहां पर संविधान उद्देशिका की शपथ दिलाकर विवाह संपन्न कराया गया, शांति देहदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने शपथ दिलाकर विवाह को पूर्ण कराया।
विज्ञापन

शहर में इस अनूठे विवाह में वंदना साहू एवं सावन राठौर वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। वर व वधू के परिवार की मंजूरी के साथ यह विवाह कराया गया है। इसमें वर-वधू ने संविधान शपथ के बाद माताओं की परिक्रमा लेकर, जीवनभर साथ निभाने की प्रतिज्ञा ली। खुशाल चंद्र साहू ने बताया कि देश में संविधान से बड़ा कुछ भी नहीं है। साथ ही इस विवाह में कुछ भी अनावश्यक खर्च नहीं किया गया है। ऐसे आयोजन ट्रस्ट लगातार करवाता रहेगा। इस अवसर पर वर-वधू के परिजनों के अलावा डॉ. केएस यादव, डॅा पूरन सिंह निंरजन, राजपाल यादव, सुषमा साध, श्याम बिहारी, आशीष साहू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed