{"_id":"573f5db84f1c1b427cac7460","slug":"the-napa-personnel-samajwadi-pension-tension","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पेंशन बनी नपा कर्मियों की टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पेंशन बनी नपा कर्मियों की टेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
smaj badi pansn, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। समाजवादी पेंशन अब नगर पालिका कर्मियों के लिए टेंशन बन गई है। समाज कल्याण विभाग ने आवेदकों का भौतिक सत्यापन कराकर पात्रों की सूची 25 मई तक विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा है, लेकिन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तय नहीं होने के कारण सत्यापन कार्य में बाधा आ रही है।
वर्ष 2016-17 के लिए समाजवादी पेंशन के लिए शासन ने जिले का लक्ष्य तीस हजार तय कर दिया है, इसमें नगर पालिका सीमा क्षेत्र का सभी वर्गों का कुल लक्ष्य 4,427 है। आवेदन जमा करने व आवेदकों के सत्यापन कराने की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है। माह मार्च से आवेदन जमा करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और अब तक हजारों की संख्या में आवेदन जमा हो चुके हैं।
समाज कल्याण विभाग ने गत दिनों नगर पालिका को 25 मई तक आवेदकों के भौतिक सत्यापन कराने, पात्रों की सूची समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराने को कहा है। लेकिन, अभी तक आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई। ऐसे में नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्या बढ़ गई है। शहर के प्रत्येक वार्ड के लिए नगर पालिका कर्मियों को आवेदन पत्र व अभिलेख जमा करने, उनका सत्यापन करने व पात्रों की सूची अपलोड कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
लेकिन, आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि तय नहीं होने के कारण कार्यालय मेें लगातार आवेदन आ रहे हैं, जिससे भौतिक सत्यापन का कार्य बाधित हो रहा है। ऐसे में 25 मई तक लाभार्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड होने लगभग नामुमकिन दिखाई दे रहा है।
पेंशन के नाम पर पक्के हो रहे वोट
नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों के आवेदन जमा करने व भौतिक सत्यापन कराने में पार्षद व नेताओं द्वारा सर्वे करने वाले कर्मचारियों पर चहेते लोगों को योजना का लाभ दिलाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने अपने लोगों के आवेदनों की सूची भौतिक सत्यापन करने वाले कर्मियों की थमा दी है और आवेदकों की पहचान के लिए फार्म पर कोड चिह्न अंकित कर दिया है। चहेतों का नाम सूची में शामिल कराने के लिए कई बार इन नेताओं की कर्मियों से नोकझोंक भी हो चुकी है।
आवेदन की अंतिम तिथि तय नहीं होने के कारण समस्या खड़ी हो रही है, लेकिन सभी कर्मियों को जल्द से जल्द भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। कर्मियों से कहा गया है कि किसी व्यक्ति के दबाव में आकर अपात्र को सूची में शामिल नहीं करें।
- राकेश कुमार
अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका