{"_id":"6a8c83b4b54c773c6803789d","slug":"congress-expressed-protest-over-the-assembly-speaker-leaving-while-the-national-anthem-was-being-played-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161906-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विधानसभा अध्यक्ष के राष्ट्रगान के बीच से जाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विधानसभा अध्यक्ष के राष्ट्रगान के बीच से जाने पर कांग्रेस ने जताया विरोध
विज्ञापन
ललितपुर। जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा अध्यक्ष के राष्ट्रगान के दौरान कार्यक्रम स्थल से चले जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विरोध जताया है। कांग्रेसियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामनरेश दुबे के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर में घंटाघर मैदान में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेसियों ने उन्नाव में आयोजित एक कार्यक्रम से संबंधित वायरल वीडियो को लेकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि सामने आए वीडियो में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। कांग्रेस ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रगान देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रगान के दौरान प्रत्येक नागरिक से गरिमा और सम्मान बनाए रखने की अपेक्षा होती है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा संबंधित थाने में लिखित शिकायत/तहरीर प्रस्तुत की गई। शिकायत में मांग की गई कि वायरल वीडियो और घटनास्थल पर उपलब्ध सीसीटीवी एवं अन्य वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराई जाए। धरना-प्रदर्शन में नाती राजा, अजय प्रताप सिंह तोमर, महेंद्र पनारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोंटी शुक्ला, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकित यादव, सोनू शुक्ला, पुष्पेंद्र गोस्वामी, बाबूलाल तिवारी आदि उपस्थित रहे।