फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Labourer dies, five injured after taxi overturns.

Lalitpur: टैक्सी पलटने से एक मजदूर की मौत, पांच घायल, महरौनी रोड पर पॉलिटेक्निक के पास हुआ हादसा

Tue, 25 Aug 2026 12:15 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 25 Aug 2026 12:15 PM IST
सार

आरोप है कि टैक्सी चालक स्टेरिंग से हाथ छोड़कर टैक्सी चला रहा था इसी लापरवाही के चलते अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई और हादसा हो गया।

विज्ञापन
Lalitpur: Labourer dies, five injured after taxi overturns.
दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महरौनी रोड पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के आगे टैक्सी पलट गई, जिसमें सवार एक मजदूर की मौत हो गई और दो महिलाओं समेत पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


सभी मजदूर सोनीपत से लौटकर ललितपुर रेलवे स्टेशन से टैक्सी में सवार होकर महरौनी के रास्ते छतरपुर जा रहे थे। छतरपुर की ग्राम घुवारा निवासी अन्नू 18 वर्ष अपने परिजन व अन्य साथियों के साथ सोनीपत में मजदूरी करने के लिए गए थे, मंगलवार को वह सभी मालवा एक्सप्रेस से वापस आए, यहां पर ललितपुर स्टेशन से छतरपुर जाने के लिए एक टैक्सी ली। जिसमें सवार होकर सभी मध्य प्रदेश के छतरपुर के लिए जा रहे थे। आरोप है कि टैक्सी चालक स्टेरिंग से हाथ छोड़कर टैक्सी चला रहा था इसी लापरवाही के चलते अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे सभी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अन्नू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। घायलों में अंजो, सुनीता, रामकुमार, कृष्णा, हरवल आदि का उपचार किया जा रहा है। सभी का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed