फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The names of 57,000 duplicate and dead voters were removed from the list in the district.

Lalitpur News: जिले में 57 हजार डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए

Mon, 03 Nov 2025 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
The names of 57,000 duplicate and dead voters were removed from the list in the district.
जिले में चल रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्य, शासन ने जिले में 1.55 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की भेजी थी सूची
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मतदाता पुनरीक्षण कार्य जिले में चल रहा है। मतदाता सूची से करीब 57 हजार डुप्लीकेट और मृतकों के नाम हटाए गए हैं। वहीं, 1.14 लाख नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। इनमें अधिकांश युवा हैं।
जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। इसके लिए 832 बीएलओ की तैनाती गई है। मतदाता पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण हो चुका है। विकास खंड व तहसीलस्तर पर फीडिंग का कार्य चल रहा है। इस बार बीएलओ ने मोबाइल एप के माध्यम से वोटर पुनरीक्षण का कार्य किया है। 13 हजार मतदाताओं के नाम संशोधित किए गए हैं। पांच दिसंबर को अंतरिम सूची जारी होनी है। 2021 के पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं की संख्या 806616 थी।
विज्ञापन


शासन की भेजी डुप्लीकेट सूची की भी हुई जांच
शासन ने जनपद में 1.55 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजी है। इसे बीएलओ को वितरित किया गया है। शासन से सूची आई है, उसमें कई नाम ऐसे भी हैं, जो एक जैसे हैं लेकिन पिता और पति के नाम अलग हैं। साथ ही निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार एक ही नाम वाले लोगों के आधार कार्ड नंबर लेने थे, जिससे उनका सत्यापन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



शासन से जारी डुप्लीकेट मतदाता की सूची
विकास खंड - मतदाता
मड़ावरा - 16460
तालबेहट- 30487
महरौनी - 17446
बार - 23502
बिरधा - 30786
जखौरा - 37187

2021 पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं स्थिति
विकास खंड - कुल मतदाता
मड़ावरा - 113832
तालबेहट - 127428
महरौनी - 119361
बार - 127880
बिरधा - 153170
जखौरा - 164945

वर्जन
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करीब पूर्ण हो चुका है। फीडिंग का कार्य चल रहा है। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। इसमें डुप्लीकेट और मृतकों के नाम काटे गए हैं। - समर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed