{"_id":"57cdc7344f1c1b1c5631791c","slug":"the-murder-created-a-furore-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या से घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या से घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
murder case, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रविवार की रात कोतवाली क्षेत्र में अलग- अलग घटनाओं में कुल्हाड़ी से काटकर युवक व महिला की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम है। युवक की हत्या के बाद परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
अमित के हाथ, सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ करीब दस प्रहार किए गए थे। हमलावरों ने लगातार इतने वार किए कि अमित जिस चादर को ओड़कर सो रहा था, उसमें से उसे बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं मुहल्ले के अनेक घरों में तीज के मौके पर हो रहे भजनों की आवाज में उसकी चीखें दब गईं।
पूरे परिवार को ठिकाने लगाने की तो नहीं थी योजना
संभावना जताई जा रही है कि चार लोगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर हमले की योजना बनाई थी, लेकिन घर में केवल अमित ही सोता हुआ मिला। मृतक के पिता और भाई सुमित अपने रिश्तेदार को देखने जिला अस्पताल गये हुए थे। मां व बहन तीज की पूजा करने को पड़ोस में गयी हुई थी। आरोपियों ने बेरहमी से वार कर अमित को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
महिला की हत्या में शक की सूई परिजन पर
कोतवाली के ग्राम जामुनधाना खुर्द में रविवार रात अपने परिजनों के साथ सो रही महिला की हत्या के पीछे परिवार के ही व्यक्ति का हाथ होने की संभावना है। हालांकि पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी की छोटे भाई ने अपनी पत्नी व साली के साथ मिलकर हत्या कर दी, क्योंकि उसके भाई से तीन चार बार संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद हो चुका है। लेकिन, पुलिस इस पर कम ही विश्वास कर रही है। गांव वाले हत्या के पीछे विभिन्न कारणों पर चर्चा कर रहे हैं। पुलिस पति के अलावा अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। देर रात तक इस घटना का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।