फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The model will be developed in Bundelkhand on Israel agriculture

इजराइल के माडल पर बुंदेलखंड में विकसित की जाएगी कृषि

Tue, 07 Feb 2017 12:20 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Tue, 07 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
 The model will be developed in Bundelkhand on Israel agriculture
इजराइल के माडल पर बुंदेलखंड में विकसित की जाएगी कृषि - फोटो : demo
ललितपुर/ महरौनी॥
विज्ञापन

महरौनी के ललितपुर रोड स्थित सिंघई पेट्रोल पंप के पीछे मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुये क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने  प्रदेश में चहुंमुखी विकास के लिये भाजपा सरकार बनाने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में जल्द ही इजरायल के माडल पर कृषि तकनीक विकसित करने के लिये केन्द्र सरकार एक नया प्रोजेक्ट लाने वाली है। इससे बुंदेलखंड की कृषि उन्नत होगी और यहां के किसानों की आर्थिक उन्नति होगी। 
उन्होंने कहा कि केन व बेतवा प्रोजेक्ट से झांसी और ललितपुर को लाभ मिलेगा। उन्होंने वायदा किया कि यदि प्रदेश में अबकी बार भाजपा सरकार बनती है तो बुंदेलखण्ड की किस्मत चमक जायेगी।  उन्होंने नरेन्द्र मोदी को चमत्कारिक प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि देश में नोटबंदी के फैसले के बाद अब गरीबों का भला होने वाला है। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचारियों का कालाधन उजागर हो रहा है। अब बदलाव होगा क्योंकि यह धन सरकार का नही बल्कि आम जनता का होगा। उन्होंने खुद को बुंदेलखंड की बेटी बताते हुये कहा कि यहां की जनता से उनको भरपूर प्यार मिला है और इसका कर्ज वह जरूर चुकायेंगी। 
विज्ञापन

 महरौनी से नाराहट और सौजना सडकों की दुर्दशा एक साल के भीतर दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है और चिकित्सकों ने उनको गड्ढे वाली सड़कों पर ना चलने की हिदायत दी है इसलिये वह इस क्षेत्र में कम आ पाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का नक्शा स्पष्ट नहीं हो पा रहा है इसलिए यह काम पूर्ण नहीं हो पा रहा है।  एक बार नक्शा पूरा तैयार हो जाये तो राज्य पुनर्गठन आयोग से पैरवी कर बुंदेलखंड राज्य बनवाया जाएगा। मंच पर पार्टी प्रत्याशी मनोहर लाल पंथ और रामरतन कुशवाहा सहित अनेक जिला व तहसील स्तरीय नेता मौजूद रहे।
सभा का संचालन संजय पांडेय भारत ने किया।

इंसेट
सर्वे के आधार पर टिकट
ललितपुर। टिकट वितरण पर मचे क्लेश पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि जनपद में कई योग्य उम्मीदवार हैं, लेकिन पार्टी ने सर्वे के आधार पर टिकटों का वितरण किया है। जिन्हें टिकट नहीं मिला उनकी योग्यता में कोई कमी नहीं है।
इंसेट
फिर याद आया बुंदेलखंड
केंद्रीय मंत्री उमा भारती को एक बार फिर बुंदेलखंड की याद आ गई। उन्होंने कई पुराने वादों को दोहराते हुए बुंदेलखंड निर्माण का संकल्प एक बार फिर से दोहराया।
इंसेट
कार्यालय पर तोड़फोड़ से छवि खराब की
सांसद कार्यालय पर विगत दिनों हुई तोड़फोड़ की घटना पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जिन्होंने यह कार्य किया है, वह ठीक नहीं है, इससे उनकी ही छवि खराब हुई है। जिसने भी यह कृत्य किया है, उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
इंसेट
भाजपा में शामिल हुए सैकड़ों लोग
केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जनसभा के दौरान सैकड़ों लोगों ने अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनिया, दीवान विक्रम सिंह लोधी, कैलाश नारायण निरंजन, हरिओम निरंजन, द्वारिका प्रसाद झा आदि शामिल रहे।

इंसेट
ये रहे मौजूद
जनसभा के दौरान ललितपुर सीट के प्रत्याशी रामरतन कुशवाहा, महरौनी के मनोहरलाल पंथ, जिलाध्यक्ष रमेश लोधी, पूर्व विधायक नरेंद्र बिरथरे, प्रदीप चौबे, जगदीश सिंह चौहान, बब्बूराजा बुंदेला, हरीराम निरंजन, जेके सिंह, अनिल जैन अंचल, जगदीश सिंह लोधी, रामेश्वर सड़ैया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed