{"_id":"69693d41ee8753b2270cb347","slug":"the-mla-said-yesterday-the-minister-said-that-good-work-should-be-done-even-if-it-takes-time-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-149901-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विधायक बोले कल तो मंत्री बोले अच्छा काम हो भले ही देर लग जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विधायक बोले कल तो मंत्री बोले अच्छा काम हो भले ही देर लग जाए
विज्ञापन
- मंडलायुक्त व डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ किया कैलगुवां हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कैलगुवां हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत ने मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण किया। जिसमें विधायक ने अधिकारियों से पूछा ओवरब्रिज पर शुक्रवार से वाहन दौड़ने लगेंगे, तब राज्यमंत्री अधिकारियों से बोले- अच्छा काम हो भले ही देर लग जाए। वहीं, मंडलायुक्त व जिलाधिकारी ने कहा कि ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा हो गया है और एक-दो दिन में काम पूरा होने के बाद इस ओवरब्रिज पर दो दिनों में वाहनों का संचालन एक लेन से शुरू कर दिया जाएगा।
कैलगुंवा चौराहा स्थित हाईवे पर ओवरब्रिज का निर्माण तीन साल से चल रहा है। इसके चलते यहां आए दिन घंटों कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। कई बार गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज ले जा रहीं एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रहती हैं। जिले के लोग इस समस्या से परेशान हो गए हैं और अधिकारियों को भी जाम में लगा रहना पड़ता है। ओवरब्रिज का निर्माण धीमी गति से होने पर बीते पंद्रह दिन पहले मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने यहां ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था और कार्रवाई संस्था को पंद्रह जनवरी तक काम पूरा करने के निर्देश दिए थे और पंद्रह जनवरी को दोबारा आकर ओवरब्रिज पर वाहन चलाने की बात कही थी। अब मकर संक्रांति के दिन मंडलायुक्त ने राज्यमंत्री, सदर विधायक और जिलाधिकारी के साथ फिर से कैलगुवां चौराहा स्थित निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने एनएचएआई के अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
हालांकि उनके वाहन यहां डामरीकरण का काम होने के चलते ओवरब्रिज से पहले ही रोक दिए गए, जहां से राज्यमंत्री, सदर विधायक, मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने पैदल चलकर ओवरब्रिज के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को एक दिन में बचा हुआ काम शुक्रवार तक पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण उपरांत सदर विधायक ने कहा कि इस पर आम जनता के लिए आज से वाहन चलना शुरू हो जाएगा। वहीं, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने कहा कि आज ओवरब्रिज के एक लेन का कार्य पूरा हो चुका है, आगामी दो दिनों में इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा और जल्द ही दूसरी लेन का भी कार्य पूर्ण हो जाएगा।