फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The mercury dropped four degrees...beds lying vacant in the ward.

Lalitpur News: चार डिग्री गिरा पारा... वार्ड में खाली पड़े पलंग

Sun, 02 Jun 2024 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped four degrees...beds lying vacant in the ward.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आते ही मरीजों की संख्या घटने लगी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों जहां रोजाना 850 के आसपास मरीज आ रहे थे, वहीं, अब घटकर 719 तक पहुंच गए हैं। भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी 35 से घटकर 18 तक पहुंच गई है। लू के मरीजों की संख्या भी आधी हो गई है। अब प्रतिदिन आठ की जगह चार मरीज भर्ती हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में बीते दो दिनों से मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। आंकड़ों के अनुसार अब तक 850 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे थे। इनमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, बुखार व पेट दर्द के आ रहे थे। इन मरीजों की संख्या 550 के पार पहुंच रही थी। इनमें लगभग 20 मरीजों को भर्ती किया जा रहा था। वहीं इमरजेंसी में भी 15 से 20 मरीज प्रतिदिन भर्ती किए जा रहे थे।
विज्ञापन

लेकिन, अब दो दिन से मरीजों की संख्या में कमी आई है। शनिवार को अस्पताल में कुल 719 मरीज आए। इससे मरीजों को कतारों से राहत मिली। चिकित्सकों ने बताया कि तापमान में कमी आई है। साथ ही लोग बचाव भी कर रहे हैं। ओपीडी में आए मरीजों में 450 लोग उल्टी, दस्त, बुखार व पेटदर्द के आए। इनमें महज सात मरीजों को भर्ती किया गया। इसके साथ ही 24 घंटे में इमरजेंसी से 11 मरीजों को भर्ती किया गया। अस्पताल के वार्डों में भी चार से आठ पलंग खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
अस्पताल में दो दिन से मरीजों की संख्या कम हो गई है। ओपीडी में 120 की जगह 80 मरीज ही आए।
- डॉ. अंबिका दुबे, फिजिशियन, जिला अस्पताल पुरुष
-------
दोपहर बाद छाए बादल, नहीं थमीं गर्म हवाएं
दोपहर बाद बादल छा गए, लेकिन गर्म हवाओं के चलने से तपिश कम नहीं हो रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया। बादलों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed