{"_id":"69499112838a1a9d940e1244","slug":"the-malwa-express-was-seven-hours-late-the-pathankot-express-was-three-hours-late-and-the-train-from-the-south-was-four-hours-late-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-148406-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मालवा सात घंटे, पठानकोट तीन घंटे और दक्षिण चार घंटे देरी से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मालवा सात घंटे, पठानकोट तीन घंटे और दक्षिण चार घंटे देरी से आई
विज्ञापन
- कोहरे की वजह से देरी से चलीं ट्रेनें, यात्रियों को हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अप रूट की एक दर्जन से अधिक ट्रेन दो से चार व सात घंटे तक देरी से आईं। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इसके चलते कई यात्रियों ने यात्रा ही रद्द कर दी। शताब्दी एक्सप्रेस भी 1.53 घंटा विलंब हो गई। वहीं, प्रयागराज से डॉ.आंबेडकर नगर एक्सप्रेस देर रात में पांच घंटे से अधिक लेट रही, जो मंगलवार को सुबह आएगी।
कुरूक्षेत्र से चलकर अप रूट की ललितपुर के रास्ते खजुराहो जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस सोमवार को तड़के 3.45 बजे के स्थान पर पौने चार घंटे विलंब से सुबह साढ़े सात बजे आई। अप रूट की इंदौर की ओर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस सोमवार को तड़के 4.21 बजे के स्थान पर सात घंटे विलंब होकर सुबह 11.18 बजे आई। वहीं, मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस सुबह 5.05 बजे के स्थान पर पौने तीन घंटे देरी से सुबह पौने आठ बजे आई। जबकि पठानकोट एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 5.56 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे विलंब होकर सुबह 9.18 बजे आई। साबरमती एक्सप्रेस सुबह 6.42 बजे की जगह तीन घंटे विलंब होकर सुबह 9.51 बजे आई। वहीं, दक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6.11 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर सुबह सवा दस बजे आई। कुशीनगर एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 6.33 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर सुबह 10.25 बजे आई। शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को सुबह 11.42 बजे के स्थान पर 1.53 घंटा विलंब होकर दोपहर 1.35 बजे आई। समता एक्सप्रेस दोपहर 2.21 बजे की जगह 1.22 घंटे विलंब होकर दोपहर 3.43 बजे आई। शाम को आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस सोमवार की शाम को 6.48 बजे के स्थान पर ढाई घंटा विलंब होकर रात सवा नौ बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस रात 7.56 बजे के स्थान पर चार घंटे विलंब होकर रात 12.06 बजे आने की संभावना जताई। श्रीधाम एक्सप्रेस रात 10.37 बजे के स्थान पर सवा तीन घंटे विलंब होकर देर रात 1.44 बजे आने की संभावना जताई। वहीं, डाउन रूट की उत्कल एक्सप्रेस सोमवार को तड़के साढ़े तीन बजे के स्थान पर साढ़े पांच घंटे विलंब होकर सुबह 8.51 बजे आई। डाउन रूट की सचखंड एक्सप्रेस सुबह 5.11 बजे के स्थान पर सवा दो घंटे विलंब होकर सुबह 7.25 बजे आई।