{"_id":"6a6a5755901fcead6f03a174","slug":"the-malaria-department-conducted-screening-in-the-village-and-took-preventive-measures-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-160393-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मलेरिया विभाग ने गांव में स्क्रीनिंग कर की निरोधात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मलेरिया विभाग ने गांव में स्क्रीनिंग कर की निरोधात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दिमागी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) से ग्रसित बालिका की मौत के बाद बुधवार को मलेरिया विभाग की टीम में स्क्रीनिंग कर निरोधात्मक कार्रवाई की। इसमें 79 मरीजों की स्लाइड बनाई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं बुखार से ग्रसित 16 मरीजों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ोखरा के मजरा रामनगर निवासी एक आठ वर्षीय बालिका ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी। इसके साथ ही दिमागी बुखार (जापानी इंसेफेलाइटिस) से पीड़ित होने से 18 दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार व मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाला। यहां पर सभी के स्वास्थ्य की कुंडली बनाई गई। इसमें 79 लोगों की स्लाइड बनाकर जांच की गई। इसमें सभी निगेटिव आए। वहीं 16 लोगों में बुखार की शिकायत मिली। इस पर सभी के सैंपल लेकर जांच को लखनऊ भेजे गए हैं। वहीं मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर पानी के पात्रों की जांच की। पात्रों को खाली कराया। साथ ही मच्छरों को नष्ट करने के लिए फॉगिंग कराई गई।
-- -
बड़ोखरा में घर-घर जाकर स्क्रीनिंग की गई। साथ ही स्लाइड बनाई गई। इसमें सभी निगेटिव पाए गए। मच्छरों को नष्ट करने के लिए फॉगिंग कराई गई।
- अनिल क्रिस्टोफर मैसी, जिला मलेरिया अधिकारी
-- -
बीते दिन गांव में स्क्रीनिंग की गई थी जिसमें शाम तक 16 लोगों में बुखार के लक्षण थे जिस पर सैंपल लेकर लखनऊ जांच को भेजे गए हैं।
डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ