फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The locks hanging in homes for fear of diarrhea

डायरिया के डर से घरों में लटक गए ताले

Wed, 10 Aug 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The locks hanging in homes for fear of diarrhea
saidpur, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
सैदपुर (ललितपुर)। कस्बे के मुहल्ला कछयाना में डायरिया का कहर जारी है। यहां करीब दो दर्जन लोग डायरिया की चपेट में हैं। पीड़ितों का महानगर के अलावा महरौनी और टीकमगढ़ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुहल्ले में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था न होने और बीमारी के डर से कई घरों में ताले लटक गए हैं। सूचना के बावजूद के स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम अभी तक मुहल्ले में नहीं पहुंची है। इससे लोगों में नाराजगी है।   
विज्ञापन


ग्राम सैदपुर के मुहल्ला कछयाना में में पीने के पानी के लिये कोई हैंडपंप नहीं है और न ही मुहल्ले के किसी परिवार में शौचालय बना है। सब लोग खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। मुहल्लावासी कई सालों से कुएं के पानी पर आश्रित हैं। बारिश के कारण कुएं में दूषित पानी भरने से जल दूषित हो गया है। दूषित जल पीने से पिछले तीन दिनों में मुहल्ले के दो दर्जन से अधिक लोग उल्टी दस्त की चपेट में हैं। जिन्हें उपचार के लिये सैदपुर के अलावा महरौनी, ललितपुर, टीकमगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बीमार होने के डर से कई परिवार घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।
विज्ञापन


डायरिया की चपेट में आये जागेश (15) पुत्र बल्लू कुशवाहा की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल टीकमगढ़ से ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा टीकमगढ़ में रक्षा (10)  पुत्री पप्पू, करिश्मा (4) पुत्री पप्पू, भानकुंअर (6)  पुत्री फूलचन्द्र का इलाज चल रहा है। बालचंद्र (16)  पुत्र लख्खी को जिला अस्पताल ललितपुर में उपचार के लिये भर्ती  कराया गया है। इसके साथ ही कैलाश (42) पुत्र खरगे, शांति (40)  पत्नी कैलाश,  खूबचन्द्र (25) पुत्र कैलाश, निकिता (03) पुत्री बसंते, विनीता (23) पत्नी  कमलेश, अनीता (25) पत्नी संजू का महरौनी में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कमलेश (25)  पुत्र जालम, शिवरानी (40) पत्नी जालम, प्रीति (13) पुत्री पप्पू , पूजा (6) पुत्री पप्पू, दिनेश (10)  पुत्र फूलचंद्र, पूनम (02)  पुत्र रजनी का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं निजी अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। 

क्षेत्र में जिनमें सर्दी, खांसी,  बुखार, वायरल फीवर, मियादी बुखार, उल्टी दस्त आदि से पीड़ित मरीजों से अस्पताल भरे पड़े हैं। इसके अलावा मलेरिया के मरीजों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। मुहल्ले में फैली उल्टी दस्त की बीमारी से ग्रामीण दहशत में हैं। मुहल्ला वासियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम  सैदपुर गांव में भिजवा कर उचित उपचार कराने की मांग की है।

सैदपुर के कछयाना मुहल्ले में डायरिया के प्रकोप की जानकारी मिली है। बुधवार को मेडिकल टीम भेजी जाएगी। मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।  
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed