फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The leader of the ruling family of the victim

सत्ताधारी नेता से पीड़ित परिवार

Fri, 05 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
The leader of the ruling family of the victim
ललितपुर। अपनी जमीन पर सत्ताधारी नेता द्वारा कब्जा करने से पीड़ित दलित परिवार ने मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मउमाफी निवासी कूरे अहिरवार ने शिकायती पत्र में बताया कि कैलगुंवा रोड पर उसने कुछ साल पहले जमीन खरीदी थी। वह मकान बनाकर वहां निवास कर रहा है।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में जमीन के दामों में तेजी होने के कारण उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से सत्ताधारी दल के एक नेता ने सोमवार को निर्माण सामग्री डालकर उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। कब्जे का विरोध करने पर उसके साथ मौजूद लोगों ने कूरे, उसकी मां केरा देवी, घनश्याम, धर्मदास, पाना, कामिनी आदि को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोप लगाया कि विपक्षी जान से मारने की धमकी देकर जमीन खाली करने को कह रहे हैं।


चल चुकीं है गोलियां
दलित परिवार की जिस जमीन को लेकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उसके पास ही दूसरी जमीन को लेकर पिछले महीने गोलाबारी की घटना सामने आयी थी।

ग्राम पनारी स्थित एक जमीन पर कब्जे को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष आसिफ कुरैशी ने कोतवाली पुलिस में जानलेवा हमले के दौरान गाड़ी में गोली लगने की शिकायत की थी। हालांकि, बाद में पुलिस ने रंगदारी का मामला दर्ज करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।

शिकायत प्राप्त हुई है। कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। राजस्व अधिकारियों के निरीक्षण के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

- बालेंदु भूषण सिंह
 पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed