फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The inspector who went to catch the accused of rape was attacked in Madhya Pradesh

दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गए सब इंस्पेक्टर को मध्य प्रदेश में पीटा

Tue, 18 Oct 2022 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The inspector who went to catch the accused of rape was attacked in Madhya Pradesh
ललितपुर। दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार करने गए सब इंस्पेक्टर पर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिला के बलदेवगढ़ के ग्राम मासनहटा में हमला हो गया। हमले में सब इंस्पेक्टर के कान में चोट आई है। वहीं, हमला करने वाले आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कोतवाली पुलिस ने मध्य प्रदेश के बलदेवगढ़ थाना के ग्राम मासनहटा निवासी राहुल सहरिया के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 504, 506 व 120बी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दुष्कर्म का आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को ललितपुर कोतवाली की गोविंद सागर बांध चौकी प्रभारी साजेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे और थाना बलदेवगढ़ से दो पुलिस कर्मियों के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव पहुंचकर घर में दबिश दी। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। परिजनों ने कुल्हाड़ी व पत्थरों से इंस्पेक्टर पर हमला किया। यह देख पुलिस कर्मी किसी तरह बचकर वहां से भागे। इसके बाद थाना बल्देवगढ़ में इस हमले की सूचना दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, बलदेवगढ़ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर साजेश कुमार को बलदेवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। सब इंस्पेक्टर के कान में चोट आई है। वहीं, सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर थाना बलदेवगढ़ पुलिस ने राहुल सहरिया, गुलाब सहरिया व विजय सहरिया के खिलाफ दबिश के दौरान हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सब इंस्पेक्टर साजेश कुमार मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ गए थे, जहां उन पर आरोपी ने पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे सब इंस्पेक्टर के कान में चोट आई है। इस मामले में मध्य प्रदेश के थाना बलदेवगढ़ में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed