फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   "The influx of Aer Mrhba" echoed throughout the streets

‘आका की आमद मरहबा’ से गूंजी गलियां

Tue, 13 Dec 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
 "The influx of Aer Mrhba" echoed throughout the streets
julush, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
नगर में शान-ओ-शौकत से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। सड़कें और गलियां लोगों के हुजूम से भरी रहीं। जुलूस में आका की आमद मरहबा...सरकार की आमद मरहबा... के नारे बुलंद करते हुए मुस्लिम समाज के युवा आगे चल रहे थे। परचम के साथ जुलूस में मक्का और मदीना की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान लोगों को जगह-जगह हलवे व खीर का तबर्रुक  बांटा गया। 
विज्ञापन

जुलूस-ए-मोहम्मदी नदीपुरा स्थित इमाम चौक से सावरकर चौक होता हुआ जोश और अकीदत के सैलाब में डूबा नजर आया। रहमते आलम सरदार अंबिया हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का जश्न शानदार अंदाज में मनाया गया। रात को घंटाघर का पूरा माहौल नूर-ए-नबी से जगमगा रहा था। इससे पूर्व घरों में हजरत मोहम्मद के नाम से फातिहा दिलाने का दौर शुरू हुआ तो मस्जिदों में तकरीरें हुईं। लोगों ने मस्जिदों और अपने घरों में शब्बेदारी कर नबी पाक की आमद की खुशी में दुरूद-ओ-सलाम पेश किए और इबादत की।  
विज्ञापन


नदीपुरा से शुरू हुआ जुलूस मऊठाना, रावरपुरा, अजीतापुरा होते हुए सदनशाह पहुंचा, जहां मगरिब की नमाज अदा की गई। इसके उपरांत जुलूस घुसयाना पहुंचा, यहां पर ईशा की नमाज अता की गयी। जुलूस में गुलाम गौस खां की तोप कड़क बिजली को भी शामिल किया गया था। इस अवसर पर लाठी अखाड़ा, इमाम बाड़ा, नदीपार के अखाड़े प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। मुस्लिम समाज के लोग प्यारे नबी की शान में कलाम पढ़ते हुए नारे लगाते चल रहे थे। इसके बाद जुलूस जेल चौराहा, कस्साब मंडी, तालाबपुरा, सरायंपुरा होते हुए सावरकर चौक पर संपन्न हुआ। इस मौके पर हुए कार्यक्रमों में वक्ताओं ने ईमान वालों से मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि नबी पाक को अल्लाह ने दुनिया पर रहमत बनाकर भेजा। आपने सारी दुनिया को मोहब्बत और अमन का पैगाम दिया। आपसी सौहार्द बनाए रखने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शहर पेश इमाम हाजी अब्दुल अलीम, सपा नेता गुड्डु राजा बुंदेला, नायब शहर पेश इमाम हाजी इलियास, हाजी जाबिर, हाजी सगीर, हाफिज मुबीन, मौलाना असलम रजा के अलावा अंजुमन सदर असलम कुरैशी, हाजी मजीद खां, उर्स कमेटी सदर बाबू बदरुद्दीन कुरैशी, हाजी साबिर अली, हाजी अनीस मंसूरी, हाजी सत्तार खां, सपा नगराध्यक्ष अजीज कुरैशी, अबरार अली, महामंत्री मोहम्मद नसीम, पसमांदा समाज के जिलाध्यक्ष करीम पप्पू राईन, अहमद दरोगा, गुलाम मोहम्मद गामा, नासिर मंसूरी, हमीद मंसूरी, नायब सदर सरफराज खां, आसिफ कुरैशी, रिजवान उज्जमा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed