फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The High Court also hears municipality

हाईकोर्ट की भी नहीं सुनता नगर पालिका

Tue, 13 Dec 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
 The High Court also hears municipality
court disitoin, lalitpur news - फोटो : demo
हाईकोर्ट और शासन के निर्देशों को नगर पालिका ताक पर रखे है। दो साल बाद भी फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के लिए वह जगह तय नहीं कर पाया है। अधिकारियों की सुस्ती से इन दुकानदारों को लाइसेंस जारी करने की ओर भी कोई प्रयास नहीं किया गया। यही वजह है कि यह दुकानदार मनमाने तरीके से नगर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर सामान सजाकर बिक्री शुरू कर देते हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। वहीं, कई दफा झगड़े तक की नौबत आ चुकी है। 
विज्ञापन


शहर में फुटपाथ पर गुमटी, हाथ ठेला आदि पर सामान बेचने वालों के लिए नगर पालिका की ओर से कोई भी जगह चिह्नित नहीं है। यही वजह है कि इनका कोई ब्योरा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में दुकानदार मनमर्जी से मुख्य सड़कों के किनारे कहीं पर भी अपनी दुकान सजाकर व्यापार शुरू कर देते हैं। यह अपना सामान सड़क फैला लेते हैं। इससे रास्ता संकरा हो जाता है। राहगीरों को निकलने में परेशानी होती है। आए दिन जाम की स्थिति तक बन जाती है। इस पर हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने दो वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार को निर्देश दिए थे कि समस्त शहरी क्षेत्रों में फुटपाथ पर व्यापार करने वाले दुकानदारों को शहर में सुनिश्चित स्थल और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही उक्त दुकानदारों को लाइसेंस जारी कर मासिक टैक्स वसूली के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


कोर्ट व शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी नगर पालिका इस योजना को धरातल पर नहीं उतार पाई है। अधिकारियों की सुस्ती से नगर पालिका को राजस्व की हानि हो रही है। इस संबंध में अगस्त माह की शुरुआत में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई थी। लेकिन, हुआ कुछ नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इन मार्गों पर दुकानदारों का कब्जा
शहर में हजारों की संख्या में फुटपाथी व्यापारी हैं। यह रेलवे स्टेशन से श्रीवर्णी चौराहा, श्रीतुवन मंदिर चौराहा, घंटाघर व आजाद चौक, मवेशी बाजार व चौकाबाग, सदरकांटा, जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, गल्ला मंडी तक सड़कों के किनारे अतिक्रमण करके गुमटी, खोखे, हाथ ठेला आदि लगाकर व्यापार कर रहे हैं। वहीं, नझाई बाजार, सब्जी मंडी, क रुरा बाजार, लोहा-पीतल बाजार आदि के मुख्य मार्गों में सार्वजनिक रास्ते पर बीच में लाइन से दुकानें लगी रहती हैं। 


फेरी करने वालों के भी बने लाइसेंस
सड़कों के किनारे व फुटपाथ पर व्यापार करने वालों के अलावा शहर में फेरी कर सब्जी-फल व अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों के लिए लाइसेंस जारी होना चाहिए। वर्तमान में ऐसे कई लोग हैं तो हाथ ठेला पर फेरी लगाकर व्यापार करते हैं, लेकिन वह खाली स्थान मिलने पर अपनी मनमर्जी से कहीं पर भी मुख्य बाजार में सड़क पर ही हाथ ठेला स्थिर करके व्यापार करने लगते हैं।



सर्वे किया जाएगा
फुटपाथ पर दुकान लगाकर बिक्री करने वालों का सर्वे जल्द कराया जाएगा। जिसके बाद लाइसेंस जारी कर टैक्स की वसूला जाएगा। इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 
- राकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed