फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The health team is camping in Dhaurra for the second day as well

Lalitpur News: धौर्रा में दूसरे दिन भी स्वास्थ्य टीम डाले रही डेरा

Fri, 11 Aug 2023 01:41 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 11 Aug 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
The health team is camping in Dhaurra for the second day as well
डायरिया के प्रकोप से बचाने के लिए ग्रामीणों को दवाइयां दीं, इलाके में कराई सफाई
विज्ञापन

तीन नए मरीज मिले, 38 का पहले से चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन (ललितपुर)। धौर्रा में डायरिया के मरीज मिलने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां लोगों का उपचार किया। टीम अभी गांव में ही डेरा डाले है। बृहस्पतिवार को तीन नए मरीज टीम को मिले, उनका इलाज गांव में ही किया गया।
मंगलवार की रात में धौर्रा गांव में फैले डायरिया के 38 मरीज पाए गए थे, इसके बाद जैसे ही स्वास्थ्य विभाग को इसकी भनक लगी, तो सीएमओ डॉ. इम्तियाज अहमद के निर्देशन में डॉ. छत्रपाल सिंह अधीक्षक बिरधा की टीम ने गांव में डेरा डालकर मरीजों का उपचार किया। बृहस्पतिवार को धौर्रा अस्पताल का स्टाफ व बिरधा से आई टीम ने घर-घर जाकर क्लोरीन ( जल शुद्धिकरण गोलियां) वितरित कीं और ग्रामीणों को उबला पानी पीने की सलाह दी।
विज्ञापन

वहीं, मरीजों को दवा बांटी गई। बृहस्पतिवार को तीन और मरीज सामने आए। डॉक्टरों ने बताया उन्हें इलाज से आराम मिल गया है। ग्राम प्रधान धौर्रा धीरज यादव ने गलियों में सफाई कर्मियों से सफाई कराई। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ अनिल कुमार, राकेश पाठक, मनीष कुमार, पंकज मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के गांव पर नहीं दिया ध्यान
धौर्रा में डायरिया फैलने से विभाग ने वहां पर तो सजगता से सफाई व जांचें कराई हैं, लेकिन आसपास के गांव में न तो पानी का सैंपल लिया गया है, न ही सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed