{"_id":"6a5fd82f994f72cde10fdabc","slug":"the-heads-of-all-six-blocks-in-the-district-have-become-administrators-lalitpur-news-c-131-1-ltp1018-159983-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद के सभी छह ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद के सभी छह ब्लॉक प्रमुख बने प्रशासक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-बिरधा। जनपद के सभी छह ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल खत्म होने पर शासन के आदेश पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने क्षेत्र पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख को छह माह के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। जारी पत्र में निर्देशित किया है कि वह रुटीन सामान्य कार्य का निर्वाहन करेंगे सभी प्रकार के नीतिगत निर्णय जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।
बिरधा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक प्रमुख मोहित निरंजन का प्रशासक के रूप में पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में सभी 83 ग्राम पंचायतों में जनहितैषी विकास कार्य कराए गए हैं। प्रशासक मोहित निरंजन ने कहा कि यह सम्मान मुझे नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता और क्षेत्र पंचायत के सहयोगियों को जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में सभी के सहयोग से जो विकास हुआ है, उसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इस मौके पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयराम सिंह निरंजन, नीतेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र राजा, जितेंद्र, दीपेश साहू, नीतेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।