फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The grain market opened after ten days, wheat arrivals were low.

Lalitpur News: दस दिन बाद खुली गल्ला मंडी, गेहूं की आवक रही कम

Tue, 07 Apr 2026 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The grain market opened after ten days, wheat arrivals were low.
ललितपुर। मार्च क्लोजिंग और सार्वजनिक अवकाश के चलते दस दिनों से बंद पड़ी गल्ला मंडी सोमवार को खुली, लेकिन पहले ही दिन आवक उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। मंडी में कुल मिलाकर करीब 20 हजार क्विंटल जिंस की आवक दर्ज की गई, जिसमें गेहूं की आवक लगभग 10 हजार क्विंटल रही।
विज्ञापन

मंडी खुलने पर व्यापारियों को बंपर आवक की उम्मीद थी, लेकिन हालात सामान्य ही रहे। हरी मटर की आवक ढाई से तीन हजार क्विंटल, सफेद मटर करीब 800 से 1000 क्विंटल, मसूर लगभग एक हजार क्विंटल और छोटी मसूर की आवक डेढ़ से दो हजार क्विंटल तक रहने का अनुमान है। अन्य जिंस की आवक अपेक्षाकृत कम रही।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, हाल ही में हुई बारिश का असर गेहूं की फसल पर पड़ा है। दाना हल्का काला पड़ गया है और उसकी चमक भी कम हो गई है, जिससे गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसका सीधा असर गेहूं के दामों पर भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी में जिंसों के भाव
-गेहूं 2100 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल, अच्छी क्वालिटी 2500 तक
हरी मटर 3500 से 4700 रुपये, सफेद मटर 3700 से 4100 रुपये, सरसों 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल तक रही।
वहीं बड़ी मसूर 6200 से 6350 रुपये, छोटी मसूर 7800 से 8300 रुपये, चना 4800 से 5100 रुपये और ज्वार (जवा) 2050 से 2100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।
----------------
मंडी खुलने पर बंपर आवक की उम्मीद थी, लेकिन बारिश से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। किसान थ्रेशिंग में व्यस्त हैं और दाम भी कम हैं, इसलिए आवक कम रही।
जय जैन महोली, अध्यक्ष, गल्ला व्यापार संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed