फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The good news: A transformer with nine villages sudhrenge

खुशखबरी: एक साथ नौ गांवों के ट्रांसफार्मर सुधरेंगे

Tue, 08 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में महीनों से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति ग्राम प्रधान के चुनाव में बहाल कर दी गई है या फिर कई गांव में आपूर्ति सुधारने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को एक साथ नौ गांवों में खराब पड़े ट्रांसफार्मर के स्टीमेट बनाकर बदलने के आदेश जारी किए गए।
विज्ञापन


जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद महीनों तक बिजली आपूर्ति ठप बनी रहती है। भले ही यह कार्य विभागीय अधिकारियों या कर्मचारियों का हो, पर ग्रामीणों को ही ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए विभागीय कार्रवाई को पूरा कराना पड़ता है। इसके बाद भी विभागीय लापरवाही के कारण ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीणों को महीनों तक बिना बिजली के ही रातें गुजारनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


लेकिन, ग्राम प्रधान के चुनावों को देखते हुए यह ट्रांसफार्मर ठीक किए जा रहे हैं। चुनाव में भले ही कोई जीते अथवा हारे, इस बहाने ही सही ट्रांसफार्मर बदल जाएंगे और ग्रामीणों को महीनों के अंधकार से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम किसलवास में 12 दिन से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब है, जबकि जमालपुर में चार दिन से और ग्राम मनगुवां में चार महीने से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। वहीं, ग्राम तेरई फाटक, कठवर, हर्षपुर, पिपरा व मैनवारा गांव में भी 25 केवी के खराब ट्रांसफार्मर खराब पड़े हैं।

जाखलौन के अंतर्गत ग्राम शिवपुरी में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर चार महीने से खराब है। बिजली विभाग ने सभी ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का स्टीमेट बना लिया है। जल्द ही उक्त ट्रांसफार्मर सही हो जाएंगे।

क्षमता से कई गुना अवैध संयोजन
ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश खराब ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ताओं द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है। वहीं, ग्राम मनगुवां में 25 केवीए ट्रांसफार्मर से 28 उपभोक्ताओं को संयोजन जारी किए गए हैं। जबकि अन्य डेढ़ दर्जन से अधिक ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से संयोजन ले लिया गया है, जिससे गांव में एक मात्र यह ट्रांसफार्मर अधिकांशत: ओवरलोड के कारण अक्सर खराब बना रहता है।


गदयाना में आठ दिन से ट्रांसफार्मर खराब
बांसी विद्युत सब स्टेशन के अंतर्गत ग्राम गदयाना में आठ दिन से खराब ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा नहीं बदला जा सका है, जिसके कारण ग्रामीणों को अंधकार में रातें गुजारनी पड़ रही हैं। आठ दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed