फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The footpaths of common people as well as those of VIPs are in bad shape

Lalitpur News: आम तो आम खास का भी पैदलपथ खस्ताहाल

Fri, 27 Jun 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The footpaths of common people as well as those of VIPs are in bad shape
ललितपुर। नगर पालिका प्रशासन भले ही विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहा हो लेकिन शहर की खस्ताहाल सड़कें व फुटपाथ दलदल में तब्दील हो रहे हैं। आलम यह है कि माननीय से लेकर अधिकारियों के आवास को जाने वाले मार्ग पर फुटपाथ बदहाल पड़े हैं। ऐसे में वाहन तो दूर राहगीर तक पैदल ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। अब लोग बोल रहे हैं कि जब जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की सड़कें बदहाल हैं तो आमजन की सुनवाई कौन करे।
विज्ञापन

शहर में तुवन चौराहे से कलक्ट्रेट रोड पर नगर पालिका ने विक्टोरिया लाइटें लगवाई थीं। लाइटें लगाए जाने से सड़क का फुटपाथ खराब हो गया है। इस पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। गड्ढे होने से इन पर चलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, इसी मार्ग पर स्थित वन विभाग की ओर का फुटपाथ भी धसक गया है। सड़क के दोनों ओर के फुटपाथ चलने लायक नहीं बचे हैं। दो पहिया वाहन चालक सड़क से बाइक उतारने में कतराते हैं। उतरने पर गिरने का भय बना हुआ है। साथ ही सुबह व शाम को टहलने के लिए आने वाले लोगों को फुटपाथ न होने से परेशानी हो रही है। ऐसे में मजबूरन ही सड़क पर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नौ मोहल्ला सिविल लाइन प्रथम में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ का निवास है। राज्यमंत्री के घर का मार्ग तक खस्ताहाल बना हुआ है। सीसी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। कुछ स्थानों पर तो सड़क धस तक गई है। यही नहीं वार्ड की अन्य गलियों की हालत भी खस्ता बनी हुई है। घर के पास ही गली में पाइपलाइन बिछाए जाने के बाद ठीक से मरम्मत नहीं की गई है। वहीं, आगे सीसी सड़क भी धस गई है तो कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में राहगीरों को वाहन चलाना मुश्किल हो रहा है। कुछ स्थानों पर तो मैदान के कच्चे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन
शहर में तुवन चौराहा से कलक्ट्रेट मार्ग के फुटपाथ का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। अन्य सड़कों का निर्माण व मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।-दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद

फोटो-26

सड़क और फुटपाथ की मरम्मत के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया जाएगा। -मनोहर लाल पंथ, श्रम एंव सेवायोजन राज्यमंत्री प्रदेश सरकार

फोटो- 24
वार्ड की मुख्य सड़क पहले जगह-जगह खराब हो गई थी, पाइपलाइन के बाद ठीक से मरम्मत न होने से खस्ताहाल हो गई है।- अशोक कुमार पंथ, सभासद
---
फोटो- 25

रास्ते में सीसी रोड पूरी तरह से खराब हो गया है। वाहनों से हिचकोले खाकर चलना पड़ रहा है। बाइक से गिरने का खतरा बना हुआ है।- रोहित रावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed