{"_id":"67d31faa8cd653f46c009605","slug":"the-first-knee-transplant-took-place-in-the-medical-college-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-131447-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में हुआ घुटने का पहला प्रत्योरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में हुआ घुटने का पहला प्रत्योरोपण
Thu, 13 Mar 2025 11:40 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
नौ चिकित्सकों की टीम को मिली सफलता
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पंद्रह वर्षों से घुटने के दर्द से परेशान चल रहे एक मरीज के घुटने का प्रत्यारोपण बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने सफलता पूर्वक किया।
मेडिकल कॉलेज में उपचार को पहुंची अशोक रानी विगत पंद्रह वर्षों से दोनों घुटनों के दर्द से परेशान चल रही थीं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अलग-अलग चिकित्सा पद्धति द्वारा इलाज करवाने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें दर्द से राहत नहीं मिल सकी। उन्होंने कई बड़े शहरों में शल्य चिकित्सा के लिए पराशर्म लिया। इसमें उनसे ढाई से तीन लाख तक की फीस मांगी गई। आर्थिक अभाव में यह ऑपरेशन नहीं करा सकीं। फिर उन्होंने मेडिकल कॉलेज ललितपुर के हड्डी रोग विभाग में सह आचार्य डाॅ. सौरभ साहू से संपर्क किया, जहां उन्हें सलाह दी गई कि यह ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज ललितपुर में किया जाना संभव है। साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य के तहत आयुष्मान भारत योजना में ऑपरेशन पूर्णतः निशुल्क किया जाएगा।
यह भी जानकारी दी कि यह सामान्य प्रत्नारोपण नहीं था, अधिक समय से घुटने खराब होने के कारण हड्डी में स्ट्रेस फैक्चर उत्पन्न हो गया था। एक ही ऑपरेशन से एक विशेष पद्धति से मरीज का घुटना प्रत्यारोपण एवं फैक्चर मैनेजमेंट दोनों ही कर दिए गए। इस पद्धति के माध्यम से मरीज ऑपेरशन के अगले दिन चलना-फिरना संभव कर पाईं और मरीज के घुटने व पैर के टेढ़ेपन को पूर्णतः सुधार किया गया। प्रधानाचार्य डाॅ. द्विजेन्द्रनाथ द्वारा ऑपरेशन के पश्चात भर्ती मरीज का हाल-चाल व फीडबैक लिया गया। मरीज के इलाज में डाॅ. सौरभ साहू सह आचार्य एवं उनकी टीम डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. निर्भय सिंह, डाॅ. एमसी गुप्ता, डाॅ. केके मिश्र समेत नौ चिकित्सकों की टीम शामिल रही।