फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The farmer wept and narrated his agony in the ADM's Chaupal

Lalitpur News: एडीएम की चौपाल में किसान ने रो-रोकर सुनाई अपनी व्यथा

Sat, 26 Oct 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
The farmer wept and narrated his agony in the ADM's Chaupal

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बानपुर। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार की देर शाम तक कस्बे में जनचौपाल लगाकर किसानों की शिकायतें सुनीं और शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान प्रकाश की व्यवस्था न होने पर मजबूरन उन्होंने मोबाइल की टार्च में ग्रामीणों की पीड़ा सुनी।
जनचौपाल में कस्बा निवासी किसान रियाज खां ने अपनी व्यथा अपर जिलाधिकारी को रो-रोकर अपनी व्यथा सुनाई। उसने कहा कि उसके मूल नंबर में उसका चक नहीं दिया जा रहा है और वह महीनों से अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर लगा रहा है, कोई उसकी सुनने को तैयार नहीं है। इस पर एडीएम ने किसान को शांत कराकर शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में स्थानीय प्रशासन की बदइंतजामी में अपर जिलाधिकारी मोबाइल टार्च की रोशनी में देर शाम तक समस्याएं सुनते रहे ।
विज्ञापन

कस्बा बानपुर में चकबंदी प्रक्रिया गतिशील है जिसमें किसानों के चक नापे जा रहे हैं। प्रशासन हर संभव कोशिश कर रहा है कि किसानों के चकों और उनके रकवे की सही पैमाइश हो। लेकिन चकबंदी विभाग के कर्मचारियों की कार्यशैली की वजह से किसान असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। इसी के चलते अपर जिलाधिकारी ने कस्बे में जनचौपाल लगाकर किसानों की शिकायतों को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed