{"_id":"524ca37ca82eb93b0f84d63880628a17","slug":"the-fact-that-two-patients-after-eye-operation-krrab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मरीजों की आंख आपरेशन केे बाद ख्रराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मरीजों की आंख आपरेशन केे बाद ख्रराब
ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला अस्पताल में अपनी आंखों का इलाज कराने वाले दो मरीजों की आंख ऑपरेशन के बाद खराब हो गईं हैं। दोनों मरीजों ने आपरेशन करने वाले डॉक्टर की शिकायत डीएम डा. रुपेश कुमार से की है।
ग्राम रौंडा निवासी नरेंद्र सिंह व ग्राम दावनी निवासी पुत्ती बाई ने दिए डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में इलाज के बाद उनकी आंख की रोशनी चली गई है।
पुत्ती बाई की आंख का आपरेशन दो दिसबंर को व नरेंद्र का आपरेशन तीस नवंबर को जिला अस्पताल में किया गया था। आपरेशन के बाद से ही उनकी एक आंख से दिखना बंद हो गया।
विज्ञापन
दोनों मरीजों ने आंख की रोशनी जाने की शिकायत संबंधित डाक्टर से की, इसके बाद निजी इलाज शुरु कर दिया गया। लेकिन, कोई आराम नहीं हुआ।
आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर ने भोपाल के एक अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी। पीड़ितों ने संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई व आंख का इलाज कराने की मांग की है।
भोपाल रेफर किए जाते आंख के मरीज
जिला अस्पताल में आंख का इलाज कराने आए मरीजों को ज्यादा परेशानी होने पर भोपाल के बैरागढ़ में स्थित एक नेत्र चिकित्सालय में रेफर किया जाता है। भोपाल में इलाज कराने का दबाव डालने की शिकायत पहले भी कई बार मरीजों द्वारा की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जिला अस्पताल के नेत्र चिकित्सक की पूर्व में भी कई शिकायतें प्राप्त हो चुकी हैं। नरेंद्र व पुत्ती बाई की शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डा. सतेंद्र कुमार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी