{"_id":"57e03db24f1c1be456a82a44","slug":"the-doctor-patient-driven","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर ने मरीज को भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर ने मरीज को भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
pesanit, lalitpur news
- फोटो : amar ujala, lalitpur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला अस्पताल की लचर कार्यप्रणाली एक बार फिर सामने आ गई। सोमवार को अपना इलाज कराने पहुंचे 70 वर्ष के बुजुर्ग को जिला अस्पताल में तैनात डाक्टर ने बिना उपचार किए ही भगा दिया। पीड़ित बुजुर्ग सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और पूरी जानकारी डीएम डा. रूपेश कुमार को दी। डीएम ने बुजुर्ग की शिकायत पर सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह व सीएमएस (पुरुष) डॉ. संजय कुमार वासवानी को तलब किया। चैंबर मेंही बुजुर्ग का इलाज कराया।
सोमवार को मोहल्ला रावतयाना गोविंदनगर निवासी रामगोपाल (70) सिर दर्द की शिकायत होने पर इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। वहां मौजूद डाक्टर ने उपचार करना तो दूर प्राथमिक जांच भी नहीं की और भगा दिया। बुजुर्ग रामगोपाल ने डीएम कार्यालय जाकर पूरी घटना के बारे में डीएम का बताया। डीएम के बुलावे पर पहुंचे सीएमओ ने जिलाधिकारी के चैंबर में ही बुजुर्ग की रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की जांच की। बुजुर्ग का बीपी सामान्य से ज्यादा निकला।
कुछ समय पश्चात पहुंचे सीएमएस अपने साथ बीपी जांचने की नई मशीन को लेकर पहुंचे। लेकिन जब इस मशीन का उपयोग किया गया, तो यह खराब निकली। नई मशीन के खराब निकलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती करते हुए बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए गए।