फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The divisional commissioner booths surprise inspections

मंडलायुक्त ने किया बूथों का औचक निरीक्षण

Mon, 21 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
The divisional commissioner booths surprise inspections
तालबेहट (ललितपुर)। मंडल आयुक्त झांसी केराम मोहन राव ने दोपहर में विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम कड़ेसराकलां और बम्होरीसर गांव के दो बूथों को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ और ग्रामीणों से पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस समय मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है, जिसके तहत 20 दिसंबर विशेष दिवस था। दोपहर में मंडलायुक्त ने सबसे पहले कड़ेसराकलां स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय को निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्हें मौके पर बीएलओ अमित मौजूद मिला, जिसने बताया कि उसे फार्म छह के 41 और फार्म आठ के 60 फार्म प्राप्त हुए है। इससे पूर्व वह 60 फार्म तहसील में जमा कर चुका है। इसके बाद मंडलायुक्त ने बम्होरीसर के  प्राइमरी पाठ शाला बूथ का निरीक्षण किया। जहां बीएलओ रवींद्र उपस्थित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय उसके पास फार्म 6 के 22 और फार्म 8 के 18 आवेदन प्राप्त हो चुके थे। मंडलायुक्त ने दोनों बीएलओ और मौके पर मिले ग्रामीणों से भी उन्होंने इस संबंध में जानकारी ली। उनके साथ तहसीलदार प्रीति जैन और राजस्व निरीक्षक सरजू प्रसाद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed